जल संसाधन विभाग में 188 कार्मिकों की पदोन्नति, फरवरी, 2025 में भी 279 कार्मिक हुए थे पदोन्नत 

शिथिलन के बाद अब और होंगी पदोन्नतियां

जल संसाधन विभाग में 188 कार्मिकों की पदोन्नति, फरवरी, 2025 में भी 279 कार्मिक हुए थे पदोन्नत 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा अनुरूप कार्मिकों को समुचित पदोन्नति के अवसर प्रदान कराने के लिए जल संसाधन विभाग में विभागीय पदोन्नति समिति बैठकें समयबद्ध की जा रही हैं

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा अनुरूप कार्मिकों को समुचित पदोन्नति के अवसर प्रदान कराने के लिए जल संसाधन विभाग में विभागीय पदोन्नति समिति बैठकें समयबद्ध की जा रही हैं। 

वर्ष 2025-26 के लिए डीपीसी बैठक 27 जून, 2025 को सम्पन्न हुई। इसमें मुख्य अभियंता, अतिरिक्त मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशाषी अभियन्ता (यांत्रिक), सहायक अभियन्ता (यांत्रिक), सहायक अभियन्ता (सिविल-डिप्लोमा) के रिक्त पदों पर 188 कार्मिकों को पदोन्नति दी गई। 

शिथिलन के बाद अब और होंगी पदोन्नतियां
राज्य बजट 2025-26 में की गई घोषणा के तहत पदोन्नति हेतु आवश्यक अनुभव अवधि में दो वर्ष की शिथिलता के संबंध में आदेश हुआ है। इसके बाद अधिशाषी अभियन्ता (सिविल) एवं सहायक अभियन्ता (सिविल-डिग्री) के पदों पर भी डीपीसी आयोजित की जाएगी। इससे लगभग 134 अतिरिक्त कार्मिकों को पदोन्नति का लाभ मिल सकेगा। 

फरवरी, 2025 में हुए थे 279 कार्मिक पदोन्नत 
वर्ष 2024-25 की डीपीसी बैठक 13 फरवरी, 2025 को आयोजित की गई। इसमें विभाग के विभिन्न श्रेणियों, मुख्य अभियन्ता, अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता, अधिशाषी अभियन्ता एवं सहायक अभियन्ता के रिक्त पदों पर 279 कार्मिकों को पदोन्नत किया गया था।  इस प्रकार वर्ष 2025 में जल संसाधन विभाग के कुल 601 अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति का अवसर प्राप्त हो रहा है। इससे कार्मिकों की कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होंगी।

Read More मुख्यमंत्री ने दी मकर संक्रांति, पोंगल और बिहू की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन