एसएमएस अस्पताल में विरोध प्रदर्शन : 50 से ज्यादा फार्मासिस्टों ने किया अधीक्षक का घेराव, अतिरिक्त अधीक्षक पर कार्रवाई की मांग

डॉ. वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग

एसएमएस अस्पताल में विरोध प्रदर्शन : 50 से ज्यादा फार्मासिस्टों ने किया अधीक्षक का घेराव, अतिरिक्त अधीक्षक पर कार्रवाई की मांग
SMS अस्पताल में अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. सतीश वर्मा के खिलाफ 50 से अधिक फार्मासिस्टों ने विरोध जताते हुए अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी का घेराव। संघ ने 15 फार्मासिस्टों के कथित नियमविरुद्ध इंटरनल ट्रांसफर आदेश निरस्त करने और कार्रवाई की मांग।

जयपुर। सवाई मानसिंह अस्पताल (SMS) में अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. सतीश वर्मा के खिलाफ फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ ने मोर्चा खोल दिया है। विवादित ड्यूटी आदेश को लेकर 50 से ज्यादा फार्मासिस्टों ने अस्पताल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी का घेराव कर आदेश निरस्त करने और डॉ. वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। राजस्थान फार्मासिस्ट संघ एकीकृत का आरोप है कि डॉ. वर्मा ने नियमों के विपरीत 15 फार्मासिस्टों के इंटरनल ट्रांसफर के आदेश जारी किए। संघ के अनुसार ऐसे आदेश जारी करने का अधिकार संबंधित मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज (MOIC) को है। आरोप है कि ट्रांसफर किए गए कुछ फार्मासिस्टों का डॉ. वर्मा से पहले से विवाद चल रहा था और व्यक्तिगत द्वेष के चलते उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। महिला डॉक्टर मामले में भी हटाने की सिफारिश इधर, महिला डॉक्टर को प्रताड़ित करने के मामले की जांच के लिए गठित तीन वरिष्ठ प्रोफेसरों की कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में डॉ. वर्मा को दोषी मानते हुए उन्हें पद से हटाने की सिफारिश की है। इसके बावजूद SMS प्रशासन ने सीधे कार्रवाई करने के बजाय मामला मेडिकल कॉलेज प्रशासन को भेज दिया।

कॉलेज प्रशासन ने अब दोबारा जांच के लिए नई कमेटी गठित कर दी है। दो साल से किचन के MOIC डॉ. वर्मा SMS अस्पताल की किचन के मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज भी हैं और करीब दो साल से अधिक समय से यह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। फार्मासिस्ट संघ ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और विवादित आदेश तत्काल निरस्त करने की मांग की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

अस्पताल या तालाब! बारिश में डूबा अटरू चिकित्सालय परिसर अस्पताल या तालाब! बारिश में डूबा अटरू चिकित्सालय परिसर
नगरपालिका निरीक्षण में खुलासा, बंद नालियां और खराब ड्रेनेज बनीं जलभराव की मुख्य वजह।
प्रयागराज में 'छात्रों की गूंज' से बौखलाई भाजपा : रात के अंधेरे में लगाए प्रोपेगैंडा बैनर, चिब बोले- जितनी तिकड़में अपनानी हैं, अपना लो; छात्र देंगे जवाब
पशुपालन विभाग के कार्मिक 19 अगस्त को देंगे धरना, लंबित मांगों के समाधान की मांग
वेतन निर्धारण की होगी पुनः गहन जांच, गलती मिलने पर जिम्मेदारी तय होगी
तालाब किनारे रास्ता चालू हुआ : नहीं हटी बाधा, बरसात में दुर्घटना का खतरा
नीचे कुर्सी, ऊपर मंडरा रहा खतरा
राघव चड्ढा ने मोदी से की शिष्टाचार भेंट : सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर, लिखा- पीएम से हुई विस्तृत और समृद्ध बातचीत