निवारू रोड पर पानी में खड़े होकर दिया धरना : सड़क पर भरा पानी, सांकेतिक नाव चलाकर किया प्रदर्शन 

प्रशासन ने मड पंप लगाकर निकासी शुरू की

निवारू रोड पर पानी में खड़े होकर दिया धरना : सड़क पर भरा पानी, सांकेतिक नाव चलाकर किया प्रदर्शन 
तेज बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित। सिरसी रोड, वैशाली नगर, सांगानेर, निवारू रोड, चांदपोल, मुरलीपुरा सहित कई क्षेत्रों में सड़कें पानी से लबालब। निवारू रोड पर स्थानीय लोगों ने पानी में बैठकर सांकेतिक नाव चलाते हुए विरोध जताया।

जयपुर। राजधानी में रविवार को सुबह से तेज बारिश का दौर शुरू होने के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सिरसी रोड, वैशाली नगर, सांगानेर, गोपालपुरा, कालवाड़, निवारू रोड, एसएमएस अस्पताल के सामने, नारायण सिंह सर्किल, चांदपोल बाजार, सुभाष चौक, सीकर रोड, मुरलीपुरा, वीकेआई और फूटा खुर्रा समेत कई क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भर गया। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव वाले स्थानों पर प्रशासन की ओर से मड पंप लगाकर पानी निकालने का प्रयास किया गया।

पानी में बैठकर जताया विरोध : निवारू रोड पर जलभराव से परेशान स्थानीय लोग सड़क पर भरे पानी के बीच धरने पर बैठ गए। इसके बाद उन्होंने सांकेतिक नाव चलाकर विरोध करते हुए जेडीए नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में करीब 25 साल से ड्रेनेज और सीवरेज की समस्या बनी हुई है। एक माह पहले बनी सड़क पर भी बारिश के बाद पानी भर गया। लोगों ने कहा कि सांसद और विधायकों को जेडीए से समन्वय कर स्थायी समाधान करवाना चाहिए। 181 पर शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने का भी आरोप लगाया।

ड्रेनेज पॉइंट पर कचरा बना परेशानी : शहर में कई जगह ड्रेनेज एंट्री पॉइंट पर कचरा फंसने से पानी की निकासी प्रभावित हुई। न्यू गेट के पास सड़क किनारे जमा पानी निकालने के लिए मडपंप लगाया गया। फूटा खुर्रा में भी जलभराव से आवाजाही प्रभावित रही।

चारदीवारी में बहा पानी, बच्चे बारिश में नहाए :

Read More प्रदेश की 162 निकायों में थमा चुनावी शोर, मतदान कल

चारदीवारी क्षेत्र में रामगंज, घाटगेट, गलता रोड, सुभाषचौक, पुरानी बस्ती, गणगौरी बाजार, ब्रह्मपुरी और आमेर में बारिश के बाद पानी बहने लगा। छुट्टी के दिन बच्चों ने सड़क पर बहते पानी में नहाकर बारिश का आनंद लिया। नाहरगढ़ और आमेर की पहाड़ियों से छोटे झरने भी बहते नजर आए। रविवार को हुई बारिश के बाद जयपुर की सड़कों पर जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। आमेर रोड, चांदी की टकसाल, रामनिवास बाग,  दिल्ली-अजमेर एक्सप्रेस हाईवे की सर्विस लाइन और निवारू रोड पर सड़कें पानी से लबालब हो गर्ई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह जल निकासी के इंतजाम नाकाफी दिखाई दिए। बारिश थमने के घंटों बाद भी सड़कों पर पानी जमा रहा।

Read More उड़ते विमान में यात्री का हंगामा, इमरजेंसी एग्जिट डोर खोलने की कोशिश

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में खराब मौसम, श्रीनगर-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट दिल्ली में खराब मौसम, श्रीनगर-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते श्रीनगर से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया।...
वोटबैंक और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियां हाशिए पर चली गईं : गजेन्द्र सिंह शेखावत
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026 LIVE: जयपुर में मतदान प्रक्रिया समाप्त, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान समाप्त, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
मुस्लिम बहुल इलाकों में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह, शाम 5 बजे तक लगी रहीं कतारें
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में पूर्वाह्न 3 बजे तक 57 प्रतिशत से अधिक मतदान
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: अटरू, छबड़ा और मांगरोल में 68.18 प्रतिशत मतदान, बुजुर्गों और दिव्यांगों ने भी बढ़-चढ़कर निभाई लोकतांत्रिक जिम्मेदारी