नरैना रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई पीआरएस सुविधा, अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगे आरक्षित टिकट

आरक्षण से संबंधित आवश्यक सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी

नरैना रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई पीआरएस सुविधा, अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगे आरक्षित टिकट
उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल ने नरैना रेलवे स्टेशन पर यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) सुविधा शुरू। अब स्थानीय यात्रियों को आरक्षित टिकट के लिए दूसरे स्टेशनों पर नहीं जाना पड़ेगा। सोमवार से शनिवार तक सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक आरक्षण सुविधा उपलब्ध।

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाते हुए नरैना रेलवे स्टेशन पर यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) की सुविधा शुरू कर दी है। इसके बाद नरैना और आसपास के गांवों-कस्बों के यात्रियों को आरक्षित रेल टिकट बनवाने के लिए दूसरे स्टेशनों पर जाने की जरूरत नहीं होगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव ने बताया कि नरैना स्टेशन पर पीआरएस सुविधा सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध रहेगी। यात्री सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक विभिन्न गंतव्यों के लिए आरक्षित टिकट बनवा सकेंगे। इस दौरान आरक्षण से संबंधित आवश्यक सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

रेलवे के अनुसार, पीआरएस सुविधा शुरू होने से स्थानीय यात्रियों को टिकट आरक्षण के लिए दूरस्थ स्टेशनों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे समय और आवागमन दोनों की बचत होगी। जयपुर मंडल की ओर से यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्टेशनों पर टिकटिंग सहित अन्य यात्री सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। नरैना स्टेशन पर पीआरएस सुविधा की शुरुआत भी इसी प्रयास का हिस्सा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मानसिक स्वास्थ्य पर युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश : अवसाद, चिंता और आत्महत्या रोकथाम के मुद्दों को रचनात्मक तरीके से किया प्रस्तुत मानसिक स्वास्थ्य पर युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश : अवसाद, चिंता और आत्महत्या रोकथाम के मुद्दों को रचनात्मक तरीके से किया प्रस्तुत
मनोचिकित्सा केन्द्र, जयपुर में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित। विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने अवसाद, चिंता, तनाव...
खांडू ने किया न्यायालय के आदेश का उल्लंघन, जयराम बोले- तत्काल इस्तीफा दे मुख्यमंत्री
जयपुर, जोधपुर और कोटा महापौर की आज कत्ल की रात, कल खुलेगा पत्तों का पिटारा
पाकिस्तान में नमाज के दौरान धमाका : 16 लोगों की मौत, विस्फोटकों से भरा वाहन दीवार से टकराया
नरैना रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई पीआरएस सुविधा, अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगे आरक्षित टिकट
गरबा डांडिया उत्सव 2026 का पोस्टर विमोचन, फिल्म-फैशन जगत की मौजूदगी में हुआ आयोजन
आरोप लगाने से पहले कांग्रेस का इतिहास पढ़ें राहुल गांधी : अपनी पार्टी के बारे में भी उन्हें कुछ नहीं पता, सुधांशु ने कहा- उनका बयान देश की राजनीति के प्रति अज्ञानता का उदाहरण