पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण को जन जागरूकता अभियान, स्कूली बच्चों ने तेल और गैस संरक्षण के नारे लिखे गुब्बारे भी आसमान में छोड़े

सक्षम-2026: तेल-गैस संरक्षण का संदेश

पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण को जन जागरूकता अभियान, स्कूली बच्चों ने तेल और गैस संरक्षण के नारे लिखे गुब्बारे भी आसमान में छोड़े

जयपुर में सक्षम-2026 जागरूकता अभियान के तहत संरक्षण क्षमता महोत्सव आयोजित हुआ। तेल-गैस बचाओ, हरित ऊर्जा अपनाओ विषय पर बच्चों व जनता को ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया गया।

जयपुर। पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण को बेहतर जागरूकता के लिए तंल कंपनियों के संयुक्त तत्वाधान में एक फरवरी से शुरू किए गए जग जागरूकता अभियान सक्षम-2026 के तहत सोमवार को नारायण सिंह सर्किल स्थित जैन नसियां के तोतुका सभागार में संरक्षण क्षमता महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें तेल और गैस बचाओं, हरित ऊर्जा अपनाओं की थीम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

इस मौके पर यहां इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड के राज्यस्तरीय समन्वयक एवं कार्यकारी निदेशक मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि जनता और विशेषकर बच्चें उपलब्ध ऊर्जा का कुशल और रूढिवादी तरीके से उपयोग करें। 

बच्चों को पेट्रोलियम संरक्षण में प्रमुख भूमिका निभाने की अपील की। वर्तमान परिद्श्य में तेल और गैस संरक्षण की आवश्यकता और अपार संभावनाओं पर जोर देते हुए कहा कि बेहतर उपयोग सेदेश में पेट्रोलियम उत्पादो की छीजत को रोका जा सकता है। खपत को कम किया जा सकता है। मनोज कुमार ने स्कूली बच्चों के संग तेल और गैस संरक्षण के नारे लिखे गुब्बारे भी आसमान में छोड़े।

उन्होंने जागरूकता को बच्चों की रैली भी हरी झंडी दिखाकर रवाना की। मुख्य महाप्रबन्धक गेल संजय चौहान ने ऊर्जा संरक्षण की अहमियत को बताया। कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों के वर्तमान परिदृश्य पर भी जानकारी साझा की। बीपीसीएल के उप महाप्रबंधक गौरव शर्मा ने सक्षम-2026 में तेल और गैस संरक्षण के लिए सभी को शपथ दिलाई। अंत में एचपीसीएल के मुख्य महाप्रबन्धक केपी सतीश कुमार ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। 

Read More जयपुर में कल पंचायती राज सशक्तिकरण सम्मेलन, मनरेगा संग्राम से जुड़ेगा चुनावी अभियान

Post Comment

Comment List

Latest News

पांच दिन बाद फिर सर्राफा बाजार में तेजी, मंगलवार को चांदी 5000 रुपए और शुद्ध सोना 1000 रुपए महंगा पांच दिन बाद फिर सर्राफा बाजार में तेजी, मंगलवार को चांदी 5000 रुपए और शुद्ध सोना 1000 रुपए महंगा
जयपुर सर्राफा बाजार में ट्रंप टैरिफ कम होने के बाद सोना और चांदी में उछाल। शुद्ध सोना 1,57,000, जेवराती सोना...
सदन में गूंजा करौली टाइगर रिजर्व में शामिल गांव के विस्थापन का मामला : सरकार ने नियमों के अनुसार कार्यवाही का दिया आश्वासन, संजय शर्मा ने कहा- आदेशों की होगी पालन
Delhi-NCR में घने कोहरे से सुबह के समय यातायात प्रभावित: ट्रेनों एवं उड़ानों में देरी, AQI खराब श्रेणी में पहुंचा
राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस में डोटासरा का सरकार पर हमला, बोले-दो साल में कोई बड़ी उपलब्धि नहीं
यूएई ने अजरबैजान से सदर्न गैस कॉरिडोर में हिस्सेदारी के लिए किया समझौता, 3500 किलोमीटर का पाइपलाइन नेटवर्क शामिल
जेपी नड़डा ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विपक्ष के रूख को गैर जिम्मेदाराना करार दिया, कहा-सरकार संसद को देगी जानकारी
सीबीएसई ने जारी किए 10वीं और 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड : खुद डाउनलोड नहीं कर सकेंगे छात्र, स्कूल से करना होगा संपर्क