गांव की सरकार पर जनता का फैसला, 41 लाख महिला वोटर्स की भूमिका अहम

विकास के काम बनेंगे चुनावी चर्चा का केन्द्र

गांव की सरकार पर जनता का फैसला, 41 लाख महिला वोटर्स की भूमिका अहम
पंचायत चुनाव में 16 जिलों के 85.07 लाख मतदाता सियासी दलों की किस्मत तय करेंगे। इनमें 41.20 लाख से अधिक महिलाएं हैं। पहले चरण में 22 अक्टूबर को जिला परिषद-पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव होंगे। गांवों में सड़क, पानी, बिजली, रोजगार और विकास कार्यों पर प्रत्याशियों का हिसाब होगा। चुनाव में 9,886 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

जयपुर। राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के पहले चरण में अब सियासी दलों और प्रत्याशियों की नजर मतदाताओं की पसंद पर टिक गई है। 16 जिलों के 85.07 लाख मतदाता जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 41.20 लाख से अधिक महिला मतदाता हैं।

विकास के काम बनेंगे चुनावी चर्चा का केन्द्र

ग्रामीण मतदाताओं के सामने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं का लाभ जैसे मुद्दे महत्वपूर्ण रहेंगे। स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों की उपलब्धताए समस्याओं के समाधान और गांवों में हुए विकास कार्यों को लेकर भी प्रत्याशियों से सवाल होंगे।

पहले चरण में ऐसे होगा मतदान

Read More डॉलर के मुकाबले रुपये में शानदार रिकवरी: RBI के कड़े कदमों से लगातार 5वें दिन मजबूत हुआ रुपया, ₹94.88 के स्तर पर पहुंचा

पहले चरण में 22 अक्टूबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा, जबकि 24 अक्टूबर को सरपंच और वार्ड पंच चुने जाएंगे।  

Read More झुग्गी झोंपड़ी में रहने वाली महिला ने चोरी किए थे करोड़ों रुपए कीमत के रत्न, गिरफ्तार

पहले चरण में चुनावी तथ्य

Read More सड़क किनारे कचरे का ढेर देख महापौर ने लगाई अधिकारियों को फटकार, मौके पर ही करवाई सफाई

जिला परिषद सदस्य के 293 पद, 209 पंचायत समितियां, पंचायत समिति सदस्य के 1,788 पद, सरपंच के 3,314 पद, वार्ड पंच के 28,682 पद, कुल 9,886 मतदान केन्द्र।

Tags: decision

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैराज में गूंजे शिक्षा के स्वर, सात बच्चों से 304 तक पहुंचा सफर गैराज में गूंजे शिक्षा के स्वर, सात बच्चों से 304 तक पहुंचा सफर
1975 में कोटा में शुरू हुई पहल बनी दिव्यांग बच्चों का संबल, सर्वेश्वरी रानीवाला आगे बढ़ा रहीं सेवा की विरासत। ...
पहले चरण में 16 जिलों में गुरुवार मतदान, 85 लाख मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग
असर खबर का : कोटा में पशु चिकित्सकों के 15 नए पदों पर नियुक्ति, उपचार व्यवस्था में सुधार की जगी उम्मीद
Voice of Youth : हादसे में तमाशबीन नहीं, मददगार बनें; हर मिनट कीमती, हर जान अनमोल
शहीद दिवस पर हरिद्वार पुलिस ने वीर बलिदानियों को किया नमन, एसएसपी नवनीत सिंह ने अर्पित की श्रद्धांजलि
धरना स्थल पर गिरे पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा, पैर में चोट; भाजपा पर जमकर हमला
पुलिस स्मृति दिवस पर योगी का बड़ा बयान, बोले- नए यूपी में कानून से ऊपर कोई नहीं मैं भी नहीं..!