पुष्कर घाटी बस हादसा : विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लिया त्वरित संज्ञान, राहत एवं उपचार के दिए निर्देश

दो महिलाओं की दुखद मृत्यु

पुष्कर घाटी बस हादसा : विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लिया त्वरित संज्ञान, राहत एवं उपचार के दिए निर्देश

पुष्कर घाटी बस हादसे पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने त्वरित संज्ञान। अधिकारियों से घायलों के उपचार और राहत कार्यों की समीक्षा कर समुचित चिकित्सा सुनिश्चित करने के निर्देश। हादसे में दो महिलाओं की मौत और 31 लोग घायल। बस स्टेयरिंग फेल होने से 200 फीट गहरी खाई में गिरी।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पुष्कर घाटी में हुए दर्दनाक बस हादसे पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं मैडिकल कॉलेज प्रिंसिपल से दूरभाष पर चर्चा कर हादसे की स्थिति, घायली की संख्या, उपचार व्यवस्थाओं तथा राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। देवनानी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घायलों को तत्काल एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा राहत कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता बरती जाए। उन्होंने भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृति रोकने के लिए पुष्कर घाटी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ बनाने, ट्रैफिक नियंत्रण के प्रभावी उपाय लागू करने एवं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि सांझी छत के पास रविवार दोपहर एक यात्री बस स्टेयरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई और लगभग 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

इस हादसे में दो महिलाओं की दुखद मृत्यु हो गई, जबकि 31 लोग घायल हो गए। सभी यात्री पौसांगन के पास भडसुरी में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

गर्मी में हाथियों की शाही देखभाल : हाथी गांव बना कूल जोन, आयुर्वेदिक तेल से सुरक्षा-भीषण गर्मी में खास इंतजाम गर्मी में हाथियों की शाही देखभाल : हाथी गांव बना कूल जोन, आयुर्वेदिक तेल से सुरक्षा-भीषण गर्मी में खास इंतजाम
हाथी गांव में बढ़ती गर्मी को देखते हुए हाथियों के लिए विशेष इंतजाम। राहत देने के लिए कूलर लगाए और...
पीएम मोदी का वाराणसी दौरा बनेगा ‘नारी शक्ति’ का महोत्सव : 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
ईरान ने किया दूसरी दौर की वार्ता से इनकार : अमेरिकी बलों ने ईरानी ज़हाज जब्त किया, जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा की जन आक्रोश पदयात्रा : पुलिस ने रास्ते में रोका, बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल
महिला आरक्षण पर उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान : 30 अप्रैल को विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने का फैसला, सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला
आरएएस भर्ती-2024 परिणाम का विश्लेषण : मैरिट में पहले और बीसवें स्थान के मध्य महज 33 अंकों का रहा अंतर, लिस्ट में नीचे जाते-जाते अंतर बहुत कम
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव