चांदी के गहने पहन स्वागत की प्रथा को आगे बढ़ा रही हैं ‘पुष्पा-चन्दा’

महावत द्वारा सेल्यूट की कमांड मिलते ही सूंड उठाकर करेंगी स्वागत 

चांदी के गहने पहन स्वागत की प्रथा को आगे बढ़ा रही हैं ‘पुष्पा-चन्दा’
60 किलो चांदी के आभूषण पहने दोनों हथिनियां करेंगी उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस का वेलकम 

जयपुर। गुलाबी नगरी किले-महलों के साथ ही मेहमान नवाजी के लिए भी जाना जाता है। पावणें भी यहां की संस्कृति और परम्परा के अनुसार होने वाले वेलकम से अभिभूत नजर आते हैं। इस परम्परा में जयपुर के हाथीगांव में रह रही दो हथिनियां ‘पुष्पा और चन्दा’ भी निपुण हैं। पिछले साल आमेर महल विजिट पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैंक्रों का स्वागत भी इन दोनों हथिनी सहेलियों ने ही किया था। वहीं अब अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस 22 अप्रेल को आमेर महल विजिट पर आएंगे। ऐसे में इनके स्वागत के लिए भी पुष्पा और चन्दा महल में मौजूद रहेंगी। 

250 से 300 साल पुराने चांदी के गहनों में दिखेगा शेर का डिजाइन
दोनों हथिनियां आमेर महल में उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस का स्वागत करेंगी। दोनों करीब 60 किलो वजनी चांदी के गहनों में लदकद नजर आएंगी। इन गहनों की खासबात ये है कि इनमें शेर और सूरज का खूबसूरत डिजाइन देखने को मिलेगा। इसके साथ ही चांदी से बने गहनों में फूल-पत्तियों के डिजाइन भी हैं। इनसे गहनों की सुंदरता और अधिक बढ़ जाती है। हाथी मालिक बल्लू खान ने बताया कि पुष्पा और चन्दा को 8-8 किलो वजनी कनगोजा (कान में पहनाए जाने वाला आभूषण), 10-10 किलो वजनी कंठा (गले में पहनाया जाता है), डेढ़-डेढ़ किलो वजनी पूंछ की दुमची, 6-6 किलो वजनी पायजेब और 4-4 किलो वजनी सिर पर ‘श्री’ सहित अन्य आभूषण पहनाए जाएंगे। हाथी मालिक बल्लू खान ने बताया कि ये सभी आभूषण 250 से 300 साल पुराने हैं। इसके साथ ही 22 किलो वजनी ओदा भी दोनों की पीठ पर दिखेगा। इसमें भी चांदी का इस्तेमाल किया गया है। 

झूल पर दिखेंगे बाघ और हिरण 
अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस के स्वागत के लिए हथिनी चंदा और पुष्पा को चांदी के गहनों से सजाने के बाद उन्हें झूल पहनाई जाएगी। जिसमें वाइल्ड लाइफ का अक्स देखा जा सकता है। झूल की डिजाइन में वाइल्ड का रोमांच दिखेगा। इसमें बाघ, हिरण के साथ ही मोर का डिजाइन भी देखने को मिलेगा। इसके साथ ही प्राकृतिक रंगों से इनके शरीर पर चित्रकारी भी की जाएगी। 

फुटबाल की दीवानी है चन्दा 
हाथी मालिक बल्लू खान ने बताया कि हाथीगांव में रह रही हथिनी चन्दा फुटबॉल की दीवानी है। खाली समय में इसे गार्डन में फुटबॉल खिलाई जाती है। इससे इसकी फिजिकली एक्टिविटी बनी रहती है। 

Read More कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक : गरीबों के मुद्दों पर मंथन, कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित