दीपावली महापर्व पर यातायात व्यवस्था की जानकारी के लिए क्यूआर कोड और वेबसाइट जारी, पढ़े पूरी खबर 

त्योहार 6 से 9 नवंबर तक मनाया जाएगा

दीपावली महापर्व पर यातायात व्यवस्था की जानकारी के लिए क्यूआर कोड और वेबसाइट जारी, पढ़े पूरी खबर 
धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली और गोवर्धन पूजा का त्योहार 6 से 9 नवंबर तक मनाया जाएगा। शहर के बाजारों में विशेष सजावट और रोशनी की व्यवस्था रहेगी। यातायात पुलिस ने आमजन की सुविधा के लिए क्यूआर कोड और वेब लिंक जारी किया गया है।

जयपुर। धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली और गोवर्धन पूजा का त्योहार 6 से 9 नवंबर तक मनाया जाएगा। शहर के बाजारों में विशेष सजावट और रोशनी की व्यवस्था रहेगी। यातायात पुलिस ने आमजन की सुविधा के लिए क्यूआर कोड और वेब लिंक जारी किया गया है। इसके माध्यम से लोग पार्किंग की उपलब्धता और यातायात की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। पुलिस उपायुक्तयातायात प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि शहर के अलग-अलग मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं। वाहन चांदपोल अनाज मंडी और चांदपोल मेट्रो स्टेशन पार्किंग में खड़े होंगे। माउंट रोड, ब्रह्मपुरी से आने वाले वाहनों की पार्किंग चौगान स्टेडियम में होगी। सीकर रोड, अजमेर रोड और मानसरोवर की तरफ  से आने वाले वाहन टोंक रोड से नारायण सिंह तिराहा, त्रिमूर्ति सर्किल, धर्मसिंह सर्किल, एमडी रोड और सांगानेरी गेट होते हुए रामनिवास बाग भूमिगत पार्किग में पहुंच सकेंगे। टोंक रोड, जेएलएन मार्ग और गोविंद मार्ग से आने वाले वाहन भी धर्म सिंह सर्किल और सांगानेरी गेट से रामनिवास बाग पार्किंग में पार्क करेंगे।

 परकोटे के निवासियों के लिए अलग व्यवस्था: परकोटे के निवासी 6 से 9 नवंबर तक अपने वाहन रामलीला मैदान और रामनिवास बाग स्थित जेडीए पार्किंग में खड़े करेंगे। नो-पार्किंग जोन और मुख्य मार्गों पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ  ड्रोन और कैमरों के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी। यातायात संबंधी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1095, 2565630 और 2561256 संचालित रहेंगे। इसके अलावा व्हाट्सऐप हेल्प डेस्क नंबर 8764866972 पर भी संपर्क किया जा सकेगा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

भूमि विकास बैंकों की वसूली में ढिलाई, भीलवाड़ा-अजमेर-केकड़ी सबसे पीछे  भूमि विकास बैंकों की वसूली में ढिलाई, भीलवाड़ा-अजमेर-केकड़ी सबसे पीछे 
सहकारी भूमि विकास बैंकों में कर्ज वसूली की खराब स्थिति पर सहकारिता रजिस्ट्रार डॉ. समित शर्मा ने नाराजगी जताई है।...
अग्निपथ पर फिर गरमाई सियासत, युवा कांग्रेस बोली- छह साल की सेवा नहीं, पूरी योजना वापस लो
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं, स्थानीय उत्पादों को अपनाने की अपील 
जेडीए की दो नई आवासीय योजनाएं जल्द होंगी लॉन्च, भोजपुर और मानपुरा टीलावाला में मिलेंगे भूखंड
क्या जम्मू-कश्मीर में होगा खेला! नेकां के असंतुष्ट विधायकों ने की फारूक और उमर से मुलाकात, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
रूस-यूक्रेन जंग पर दांव, ट्रंप के शांति समझौते में पूरा यूरोप होगा शामिल?
दीपावली महापर्व पर यातायात व्यवस्था की जानकारी के लिए क्यूआर कोड और वेबसाइट जारी, पढ़े पूरी खबर