महारानी महाविद्यालय की छात्राओं ने किया विधानसभा का भ्रमण, देवनानी ने पूछा- कौन बनेगा विधायक? 

कार्यप्रणाली और संसदीय परंपराओं की जानकारी प्राप्त की

महारानी महाविद्यालय की छात्राओं ने किया विधानसभा का भ्रमण, देवनानी ने पूछा- कौन बनेगा विधायक? 
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर शुरू किए गए विधानसभा जनदर्शन कार्यक्रम के तहत बुधवार को महारानी महाविद्यालय की छात्राओं ने विधानसभा भवन, सदन और राजनीतिक आख्यान संग्रहालय का भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने विधानसभा की कार्यप्रणाली और संसदीय परंपराओं की जानकारी प्राप्त की।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर शुरू किए गए विधानसभा जनदर्शन कार्यक्रम के तहत बुधवार को महारानी महाविद्यालय की छात्राओं ने विधानसभा भवन, सदन और राजनीतिक आख्यान संग्रहालय का भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने विधानसभा की कार्यप्रणाली और संसदीय परंपराओं की जानकारी प्राप्त की। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने छात्राओं से संवाद करते हुए पूछा कि उनमें से कौन-कौन भविष्य में विधायक बनकर विधानसभा तक पहुंचना चाहती हैं। उनके इस सवाल ने छात्राओं में जनप्रतिनिधित्व और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति उत्सुकता बढ़ाई। देवनानी ने छात्राओं को संसदीय परंपराओं, सदन की कार्यवाही, विधायी प्रक्रिया और जनप्रतिनिधियों के दायित्वों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का महत्वपूर्ण मंच है, जहां जनभावनाओं को अभिव्यक्ति मिलती है और जनसमस्याओं पर चर्चा कर जनहित में निर्णय लिए जाते हैं।

उन्होंने छात्राओं को संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और सार्वजनिक जीवन में जिम्मेदारी के महत्व से परिचित कराया। साथ ही उन्हें जागरूक नागरिक बनने और भविष्य में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को संसदीय व्यवस्था की व्यावहारिक जानकारी देना और लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति उनकी समझ विकसित करना रहा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का : खानपुर सीएचसी में लगा डॉक्टरों का ड्यूटी चार्ट असर खबर का : खानपुर सीएचसी में लगा डॉक्टरों का ड्यूटी चार्ट
दैनिक नवज्योति में समाचार प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने की कार्रवाई।
‘मां’ योजना बनी जीवनदायिनी, 34 माह में करीब 2 हजार अंग प्रत्यारोपण 
सालों की नौकरी, फिर भी भविष्य अधर में! हरियाणा के 12 हजार अतिथि अध्यापकों पर सैलजा ने उठाए सवाल
रवींद्र मंच पर गूंजेगी "एक गधे की आत्मकथा", हंसी के साथ व्यवस्था पर तीखा तंज
स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 39 लोगों की मौत; रेल सेवाएं प्रभावित
सहकारिता विभाग के 98.56 प्रतिशत परिवादों का निस्तारण, औसतन 13 दिन में हो रहा समाधान 
30 अक्टूबर को कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सार्वजनिक कार्यक्रम का ऐलान