NEET UG 2026 पर उठे सवाल : NTA ने स्वीकार की गड़बड़ी की शिकायतें, राजस्थान SOG की बड़ी जांच शुरू

खबर के सामने आने के बाद छात्रों और अभिभावकों में चिंता

NEET UG 2026 पर उठे सवाल : NTA ने स्वीकार की गड़बड़ी की शिकायतें, राजस्थान SOG की बड़ी जांच शुरू

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 एक बार फिर विवादों में। लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ी इस परीक्षा में कथित अनियमितताओं की शिकायतों को अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने भी गंभीर माना।

जयपुर। NEET UG 2026 एक बार फिर विवादों में घिर गई है। लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ी इस परीक्षा में कथित अनियमितताओं की शिकायतों को अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने भी गंभीर माना है। एजेंसी ने साफ किया है कि परीक्षा से जुड़े कुछ मामलों में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली है, जिसके बाद जांच एजेंसियों को सक्रिय किया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने जांच अपने हाथ में ले ली है। इसके साथ ही केंद्रीय एजेंसियां भी पूरे नेटवर्क और संभावित धांधली के एंगल की पड़ताल कर रही हैं। शुरुआती जांच में कुछ परीक्षा केंद्रों और अभ्यर्थियों से जुड़े इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। एनटीए का कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए हर स्तर पर निगरानी की जा रही थी। एजेंसी के अनुसार, जहां भी किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका सामने आई, वहां तुरंत जांच शुरू कर दी गई। अधिकारियों का दावा है कि यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर के सामने आने के बाद छात्रों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर भी परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर बहस तेज हो गई है। कई छात्र संगठनों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख्त सजा दी जाए, ताकि मेहनत करने वाले छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो।

Post Comment

Comment List

Latest News

सूरत की फैक्ट्रियों से बचपन मुक्त : साड़ी पर धागा वर्क और मशीनें चलाते मिले 92 नौनिहाल, मजदूरी सिर्फ 5 हजार सूरत की फैक्ट्रियों से बचपन मुक्त : साड़ी पर धागा वर्क और मशीनें चलाते मिले 92 नौनिहाल, मजदूरी सिर्फ 5 हजार
आदिवासी अंचलों से गुजरात मजदूरी के लिए ले जाए गए मासूमों के खिलाफ हो रहे शोषण का बड़ा खुलासा। उदयपुर...
लेबनान में युद्धविराम के बाद मारे गए 23 बच्चे, यूनिसेफ ने कहा- हिंसा और बच्चों के मानसिक तनाव को बढ़ा रहे हमले
वीडी सतीशन बनेंगे केरल के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने 10 दिन बाद लगाई नाम पर मुहर
मुख्यमंत्री पद की चर्चा तेज : राहुल गांधी ने केरल कांग्रेस नेताओं से की फोन पर बात, सीधे बात करने से नेता हैरान
नहीं थम रही रूपए की गिरावट: 1 डॉलर की कीमत 95.86 रुपये पहुंची, नहीं काम आई सोने पर ड्यूटी बढ़ाने की चाल
ऑपरेशन के बाद से ही किडनी फेल्योर से जूझ रहीं प्रसूताएं, यूरिन आउटपुट नहीं
आईपीएल-2026 : आरसीबी जीत के साथ शीर्ष पर, कोहली के विराट शतक से कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया