आर यू एच एस अस्पताल : 24 घंटे जांच सुविधा, लेकिन अप्रूवल के नियम ने बढ़ाई मरीजों की परेशानी

मरीजों को अतिरिक्त समय और परेशानी दोनों झेलनी पड़ रही

आर यू एच एस अस्पताल : 24 घंटे जांच सुविधा, लेकिन अप्रूवल के नियम ने बढ़ाई मरीजों की परेशानी
आरयूएचएस में सीटी स्कैन और एमआरआई जांच के लिए नई अप्रूवल प्रक्रिया से मरीजों की परेशानी बढ़ी। डॉक्टर की पर्ची के बाद रेडियो टेक्नीशियन से मंजूरी लेना अनिवार्य किया। टेक्नीशियन की उपलब्धता मुख्यतः ओपीडी समय तक रहने से दोपहर 2 बजे बाद आने वाले मरीज प्रभावित हो रहे।

जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड साइंसेज (आरयूएचएस) में मरीजों की सुविधाओं के लिए जांच सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है, लेकिन नए नियमों के चलते मरीजों की परेशानी भी बढ़ रही है। लंबे इंतजार के बाद शुरू हुई एमआरआई सुविधा के बाद अब सीटी स्कैन और एमआरआई जांच के लिए नई अप्रूवल प्रक्रिया लागू की गई है। नए नियम के तहत यूनिट हेड या अधिकृत डॉक्टर की ओर से लिखी गई जांच पर्ची को भी रेडियो टेक्नीशियन से अप्रूव करवाना जरूरी कर दिया गया है। टेक्नीशियन की मंजूरी के बाद ही मरीज की सीटी स्कैन या एमआरआई जांच की जा रही है। इस व्यवस्था का सबसे ज्यादा असर ओपीडी मरीजों पर पड़ रहा है। डॉक्टर द्वारा जांच लिखे जाने के बाद मरीज को पहले रेडियो टेक्नीशियन की मंजूरी के लिए जाना पड़ता है। बताया जा रहा है कि टेक्नीशियन की उपलब्धता मुख्य रूप से ओपीडी समय तक ही रहती है। ऐसे में दोपहर 2 बजे के बाद जांच करवाने पहुंचने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

24 घंटे सुविधा, फिर भी अगले दिन बुलाया आरयूएचएस में सीटी स्कैन और एमआरआई की जांच सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है, लेकिन अप्रूवल प्रक्रिया के कारण ओपीडी समय के बाद मरीजों की जांच प्रभावित हो रही है। टेक्नीशियन नहीं मिलने पर मरीज को अगले दिन फिर अस्पताल आकर पर्ची अप्रूव करवानी पड़ती है। इससे मरीजों को अतिरिक्त समय और परेशानी दोनों झेलनी पड़ रही हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी आज मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक, राजस्थान की केंद्रीय परियोजनाओं की होगी समीक्षा पीएम मोदी आज मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक, राजस्थान की केंद्रीय परियोजनाओं की होगी समीक्षा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 सितंबर शाम 6 बजे राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक। प्रगति...
डॉलर के मुकाबले रुपया पस्त : कच्चे तेल की कीमतों और भारी मांग से 95.97 के स्तर पर फिसला
दुबई से इजराइल जा रहे विमान के हाईजैक की आशंका : इमरजेंसी अलर्ट भेजा, फिर बदला रास्ता
सर्राफा बाजार में तेजी लौटी : शुद्ध सोना और चांदी हुई महंगी, जानें क्या है भाव
यूपीआई पर एमडीआर के विरोध में 2 और 15 अक्टूबर को नो यूपीआई डे, सांसदों और केंद्र सरकार को ज्ञापन देने का फैसला
पिंक सिटी की पहचान बचाने की हाईकोर्ट ने मांगी कार्य योजना, अवैध निर्माणों का सर्वे कर दो सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश
एशियन गेम्स 2026 : भारत का शानदार प्रदर्शन, दो स्वर्ण सहित आठ पदक जीते