आरएसी जवान गिरधारी की गोली लगने से हुई मौत : गोली छाती में घुसी और पीठ से निकली पार, तीन दिन पहले जवान का बदमाशों ने लूटा था मोबाइल
अचानक गोली चलने की आवाज आई
जयपुर सेंट्रल जेल में एसी की 10वीं बटालियन के जवान गिरधारी (38) की सर्विस राइफल से गोली लगने से मौत। सीने में लगी गोली पीठ से निकली। हादसा अस्थायी बैरक में हुआ। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित। सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
जयपुर। लालकोठी थाना इलाके स्थित जयपुर सेन्ट्रल जेल परिसर में आएसी की 10वीं बटालियन के जवान गिरधारी (38) की सर्विस राइफल से गोली लगने से मौत हो गई। गोली सीने में घुसी और पीठ से होकर बाहर निकल गई। जवान जमवारामगढ़ का रहने वाला था और यहां 10वीं बटालियन में रहकर जेल पर ड्यूटी करता था। गोली लगने की सूचना पर पहुंची लालकोठी थाना पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
अचानक गोली चलने की आवाज आई :
थानाप्रभारी प्रकाश राम ने बताया कि सूचना मिली गिरधारी की रविवार को टावर नम्बर-2 पर सुबह नौ बजे से एक बजे तक ड्यूटी थी। रविवार दोपहर सुबह 11 बजे गिरधारी जेल के बाहर बने अस्थाई बैरक में थे। इस दौरान अचानक गोली चलने की आवाज आई। बाहर तैनात अन्य जवान दौड़कर अंदर पहुंचे। देखने पर जवान गिरधारी लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा था। उसकी ही सर्विस राइफल से चली गोली गिरधारी के सीने में लगी हुई थी। तुरंत गंभीर हालत में गिरधारी को एसमएस हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरधारी सीढ़ियों पर राइफल को लेकर बैठा था। इस दौरान यह हादसा हो गया। उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार दो दिन पहले गिरधारी किसी काम से बाहर गया था वापस आते समय दो स्कूटी सवार बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर मोबाइल भी छीन लिया था। पुलिस ने गिरधारी के पास मिले दूसरे मोबाइल की जांच शुरू कर दी है।

Comment List