आरयूबी निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित : रद्द रहेगी ट्रेन, परिवर्तित मार्ग से होगी संचालित

निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी

आरयूबी निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित : रद्द रहेगी ट्रेन, परिवर्तित मार्ग से होगी संचालित

धानक्या स्टेशन यार्ड पर आरयूबी निर्माण के चलते रेलवे यातायात प्रभावित रहेगा। 5 मई को उदयपुर-जयपुर और जयपुर-उदयपुर रेलसेवाएं अजमेर-जयपुर व जयपुर-अजमेर के बीच आंशिक रद्द रहेंगी। श्रीगंगानगर-बांद्रा ट्रेन 3 व 13 मई को बदले मार्ग से चलेगी, जबकि कई ट्रेनें 1:40 से 2 घंटे तक देरी से रवाना होंगी।

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से जयपुर-फुलेरा रेलखण्ड के मध्य स्थित धानक्या स्टेशन यार्ड में समपार फाटक संख्या 235 पर किए जा रहे आरयूबी निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उदयपुर सिटी-जयपुर रेलसेवा 5 मई को अजमेर-जयपुर के मध्य, जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा 5 मई को जयपुर-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

इसी प्रकार श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा 3 13 मई को परिवर्तित मार्ग रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। वहीं अजमेर-सियालदाह रेलसेवा 5 मई को अजमेर से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 40 मिनट, जोधपुर-वाराणसी सिटी रेलसेवा 5 मई को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे, अजमेर-किशनगंज रेलसेवा 5 मई को अजमेर से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

Tags: work

Post Comment

Comment List

Latest News

मुंबई में टैक्सी और ऑटो चालकों के लिए मराठी अनिवार्य : यात्रियों की समस्याओं का समाधान करना इसका उद्देश्य, मुफ्त प्रशिक्षण होगा शुरू मुंबई में टैक्सी और ऑटो चालकों के लिए मराठी अनिवार्य : यात्रियों की समस्याओं का समाधान करना इसका उद्देश्य, मुफ्त प्रशिक्षण होगा शुरू
यात्रियों-चालकों संवाद सुधारने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने ऑटो-टैक्सी चालकों के...
बम की धमकी देने वाले नेटवर्क को तोड़ने में सफल नहीं हो रही सरकार : मुख्य अपराधी पुलिस की पहुंच से दूर, गहलोत बोले- मुख्यमंत्री स्वयं लें संज्ञान
राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विद्यार्थियों को डिग्री और पदक किए प्रदान, बागड़े ने डिजिटल डिग्री पोर्टल का किया शुभारंभ  
आरयूबी निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित : रद्द रहेगी ट्रेन, परिवर्तित मार्ग से होगी संचालित
तृणमूल का बुझने वाला है दीया : भाजपा सरकार बनने के बाद हर अन्याय और अत्याचार की खुलेगी फाइल, मोदी ने कहा- तृणमूल के गुंडों को बंगाल में छुपने की जगह नहीं मिलेगी
सीबीएन की टोल प्लाजा के पास बड़ी कार्रवाई : 48 लाख की नशे की खेप जब्त, लहसुन के कट्टों में छिपाकर ले जा रहे थे डोडाचूरा
सरकार ने दी ठेकेदारों को राहत : निर्माण कार्यों से जुड़े लंबित भुगतानों को निपटाने की कवायद शुरू, नियमों के अनुसार मिलेगा लाभ