उत्तर रेलवे : शकूरबस्ती बठिण्डा रेलखण्ड पर तकनीकी कार्य के चलते रेल यातायात रहेगा प्रभावित

28 फरवरी को शकूरबस्ती स्टेशन पर 25 मिनट रेगुलेट

उत्तर रेलवे : शकूरबस्ती बठिण्डा रेलखण्ड पर तकनीकी कार्य के चलते रेल यातायात रहेगा प्रभावित

उत्तर रेलवे में शकूरबस्ती बठिण्डा रेलखण्ड पर घेवर बहादुरगढ़ स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 55 पर आरसीसी बॉक्स डालने के लिए 26 फरवरी को यातायात ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान इस मार्ग पर संचालित ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। अगरतला फिरोजपुर कैंट रेलसेवा 26 फरवरी को अगरतला से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया नई दिल्ली सोनीपत गोहाना जींद बठिण्डा होकर संचालित होगी। 

जयपुर। उत्तर रेलवे में शकूरबस्ती बठिण्डा रेलखण्ड पर घेवर बहादुरगढ़ स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 55 पर आरसीसी बॉक्स डालने के लिए 26 फरवरी को यातायात ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान इस मार्ग पर संचालित ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि उत्तर रेलवे में शकूरबस्ती बठिण्डा रेलखण्ड पर घेवर बहादुरगढ़ स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 55 पर आरसीसी बॉक्स डालने के लिए 26 फरवरी को यातायात ब्लॉक के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। उन्होंने बताया क अगरतला फिरोजपुर कैंट रेलसेवा 26 फरवरी को अगरतला से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया नई दिल्ली सोनीपत गोहाना जींद बठिण्डा होकर संचालित होगी। 

मार्ग परिवर्तन के चलते यह रेलसेवा शकूरबस्ती, रोहतक, भिवानी, हिसार, जाखोदखेडा, मंडी आदमपुर, सिरसा, कलांवाली स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसी प्रकार डिब्रूगढ लालगढ रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया दिल्ली सोनीपत गोहाना जींद होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दिल्ली, किशनगंज, शकूरबस्ती, नांगलोई, बहादुरगढ़ व रोहतक स्टेशनों पर ठहराव करेगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली श्रीगंगानगर ट्रेन 28 फरवरी को दिल्ली के स्थान पर रोहतक से संचालित होगी और यह ट्रेन दिल्ली रोहतक के मध्य, श्रीगंगानगर दिल्ली ट्रेन 28 फरवरी को रोहतक दिल्ली  के मध्य, दिल्ली बठिण्डा ट्रेन दिल्ली रोहतक के मध्य एवं बठिण्डा दिल्ली ट्रेन रोहतक दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार नई दिल्ली हिसार ट्रेन 28 फरवरी को शकूरबस्ती स्टेशन पर 25 मिनट रेगुलेट करेगी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब