कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले रेलकर्मी यशवीर सिंह का हुआ सम्मान

भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर सम्मानित

कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले रेलकर्मी यशवीर सिंह का हुआ सम्मान
उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के वाणिज्य सह टिकट क्लर्क और एथलीट यशवीर सिंह को राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर सम्मानित किया गया। महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पूरे भारतीय रेलवे और देश के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में जयपुर रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य सह टिकट क्लर्क (सीसीटीसी) के पद पर कार्यरत यशवीर सिंह को कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। यशवीर सिंह ने जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत और भारतीय रेलवे का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने उन्हें सम्मानित कर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने कहा कि यशवीर सिंह जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रेलवे परिवार के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के बल पर वैश्विक मंच पर देश का तिरंगा लहराया है। उन्होंने विश्वास जताया कि यशवीर भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और रेलवे का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

सम्मान समारोह के दौरान उत्तर पश्चिम रेलवे खेलकूद संघ के अध्यक्ष एवं प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी राजीव सिंह, संघ के सचिव अनुज तायल सहित मुख्यालय के कई अधिकारी मौजूद रहे। रेलवे अधिकारियों ने यशवीर सिंह की इस उपलब्धि को युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी बताते हुए उनके खेल जीवन की निरंतर सफलता की कामना की।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया