गर्मी की छुट्टियों में बढ़ी भीड़ के बीच रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें
समर स्पेशल: रेलवे चलाएगा जयपुर होकर दो जोड़ी नई ट्रेनें
जयपुर। रेलवे की ओर गीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान मे रखते हुए यात्रियो की सुविधा के लिए दो जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गांधीधाम-मालदा टाउन स्पेशल रेलसेवा 25 अप्रैल को गांधीधाम से शनिवार को दोपहर 12.30 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर रात 2.45 बजे आगमन व 2.55 बजे प्रस्थान कर सोमवार को सुबह 9.10 बजे मालदा टाउन पहुॅचेगी। इसी प्रकार मालदा टाउन-गांधीधाम स्पेशल रेलसेवा 27 अप्रैल को मालदा टाउन से सोमवार को शाम 5.35 बजे रवाना होकर मंगलवार को जयपुर स्टेशन पर रात 11.45 बजे आगमन व 11.55 बजे प्रस्थान कर बुधवार को दोपहर 3.30 बजे गांधीधाम पहुॅचेगी।
इसी प्रकार साबरमती- आसनसोल एसी स्पेशल रेलसेवा 29 अप्रैल को साबरमती से बुधवार को रात 10.55 बजे रवाना होकर गुरूवार को जयपुर स्टेशन पर सुबह 8.30 बजे आगमन व 8.40 बजे प्रस्थान कर शुक्रवार को दोपहर 2.30 बजे आसनसोल पहुॅचेगी। आसनसोल-साबरमती एसी स्पेशल रेलसेवा 1 मई को आसनसोल से शुक्रवार को शाम 4.15 बजे रवाना होकर शनिवार को जयपुर स्टेशन पर रात 8.30 बजे आगमन व 8.40 बजे प्रस्थान कर रविवार को सुबह 7.15 बजे साबरमती पहुॅचेगी।

Comment List