रामदेवरा मेले के लिए श्रद्धालुओं की राह आसान, रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेनें

कई स्टेशनों पर रुकेंगी ट्रेन

रामदेवरा मेले के लिए श्रद्धालुओं की राह आसान, रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेनें
उत्तर पश्चिम रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पांच मेला स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। जोधपुर, भगत की कोठी और श्रीगंगानगर से रामदेवरा-पोकरण के लिए ट्रेनें चलेंगी। अलग-अलग सेवाएं अगस्त से सितंबर तक संचालित होंगी। खास बात यह है कि इन ट्रेनों में पूर्व आरक्षण जरूरी नहीं होगा।

जयपुर। लोक देवता बाबा रामदेव की स्मृति में लगने वाले रामदेवरा मेले-2026 के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पांच मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। रेलवे प्रशासन ने मेले की शुरुआत से पहले ही विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

हर वर्ष भाद्रपद माह में आयोजित होने वाले रामदेवरा मेले में राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसे देखते हुए रेलवे ने जोधपुर, भगत की कोठी और श्रीगंगानगर से रामदेवरा और पोकरण के लिए विशेष रेल सेवाएं शुरू की हैं। रेलवे प्रशासन के अनुसार, जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल ट्रेन 16 सितंबर तक संचालित होगी। इसके अलावा भगत की कोठी-रामदेवरा के बीच तीन विशेष ट्रेनें 28 अगस्त से 25 सितंबर तथा 11 से 25 सितंबर तक अलग-अलग समय पर चलेंगी। वहीं, श्रीगंगानगर-पोकरण स्पेशल ट्रेन 12 से 26 सितंबर तक संचालित की जाएगी।

इन ट्रेनों में पूर्व आरक्षण की अनिवार्यता नहीं होगी। जोधपुर से चलने वाली ट्रेनें राईकाबाग, मंडोर, ओसियां, लोहावट और फलौदी सहित कई स्टेशनों पर रुकेंगी। वहीं, श्रीगंगानगर से चलने वाली ट्रेन केसरीसिंहपुर, सूरतगढ़, महाजन, कोलायत और फलौदी सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Tags: Railway

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर