राजस्थान में 21 जिलों में बारिश का अलर्ट: 10 अगस्त तक सक्रिय रहेगा मानसून, 7 से कई संभागों में भारी से अतिभारी वर्षा की चेतावनी 

राजस्थान में मानसून का प्रचंड रूप

राजस्थान में 21 जिलों में बारिश का अलर्ट: 10 अगस्त तक सक्रिय रहेगा मानसून, 7 से कई संभागों में भारी से अतिभारी वर्षा की चेतावनी 
राजस्थान में मानसून के पुनः सक्रिय होने से 21 जिलों में मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी है। अलवर और जयपुर सहित कई क्षेत्रों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभागों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अलवर और कोटपूतली-बहरोड़ में सुबह से लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी जयपुर में भी सुबह से बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से पर बने ऊपरी परिसंचरण तंत्र और सक्रिय मानसून ट्रफ के प्रभाव से अगले एक सप्ताह तक पूर्वी राजस्थान में मानसून सक्रिय रहेगा। गुरुवार को भरतपुर और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश तथा कोटा और उदयपुर संभाग में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। 7 से 10 अगस्त के बीच भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग में बारिश की गतिविधियां और तेज होने के आसार हैं। 7 से 9 अगस्त के दौरान कोटा और उदयपुर संभाग में एक-दो स्थानों पर अतिभारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है।

वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी इसी अवधि में बारिश का दायरा बढ़ने और कई स्थानों पर तेज वर्षा होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में भरतपुर जिले के कुम्हेर में सर्वाधिक 141 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक