जयपुर से चूरू तक बारिश का वार : 4 घंटे तक बरसे बादल, गिरा तापमान
चानक छाया अंधेरा, फिर बरसे बादल
जयपुर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया है। शुक्रवार सुबह जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हुई। अचानक हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई और मौसम में ठंडक बढ़ गई। कई इलाकों में बादल छाने और बारिश के कारण जनजीवन भी प्रभावित हुआ। जयपुर में सुबह करीब 20 मिनट तक बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। वहीं, करौली में सुबह बारिश से पहले कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया। अलवर में करीब 4 घंटे तक रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा।लगातार बूंदाबांदी से लोगों को मौसम में बदलाव का अहसास हुआ।
चूरू जिले के रतनगढ़ और सालासर में लगातार बारिश के कारण कई जगह जलजमाव की स्थिति बन गई। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदेश में अचानक बदले मौसम के चलते तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने और बारिश होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। अक्टूबर के मध्य में मौसम के इस बदलाव से दिन के तापमान में राहत मिली है। बारिश और तापमान में गिरावट के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

Comment List