राजस्थान विधानसभा : मेवाड़ के कॉलेजों की संबद्धता पर छिड़ी बहस, सरकार बनाएगी हाईपावर कमेटी

निर्णय को निरस्त करने का प्रस्ताव भी रखा

राजस्थान विधानसभा : मेवाड़ के कॉलेजों की संबद्धता पर छिड़ी बहस, सरकार बनाएगी हाईपावर कमेटी

राजस्थान विधानसभा में मेवाड़ क्षेत्र के मेडिकल कॉलेजों की संबद्धता RUHS से हटाकर MMU में स्थानांतरित करने पर विधायक श्रीचंद कृपलानी ने पुनर्विचार और निरस्तीकरण की मांग। स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र खींवसर ने हाईपावर कमेटी बनाने की बात कही। डोटासरा ने पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत से जुड़ी टिप्पणियां हटाने की मांग।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में मेवाड़ क्षेत्र के मेडिकल महाविद्यालयों की संबद्धता को लेकर चर्चा हुई। विधायक श्रीचन्द कृपलानी ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से मेवाड़ के कॉलेजों की संबद्धता राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS), जयपुर से हटाकर मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी (MMU), जोधपुर में स्थानांतरित करने के निर्णय पर पुनर्विचार की मांग उठाई। उन्होंने इस निर्णय को निरस्त करने का प्रस्ताव भी रखा।

इस पर जवाब देते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों को अलग मेडिकल विश्वविद्यालयों के माध्यम से देखा जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो छात्र जहां नामांकित हैं, उन्हें उसी विश्वविद्यालय से डिग्री मिलेगी। मंत्री ने बताया कि मामले की समीक्षा के लिए एक हाईपावर कमेटी बनाई जाएगी, जो विशेष रूप से चित्तौड़गढ़ और झालावाड़ जिलों से जुड़े मुद्दों की जांच करेगी। कृपलानी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर को लाभ पहुंचाने के लिए मेवाड़ की उपेक्षा की। उनका कहना था कि जयपुर स्थित RUHS मेवाड़ क्षेत्र के अधिक नजदीक है, जबकि जोधपुर व्यावहारिक रूप से दूर है। उन्होंने यह भी मांग की कि कमेटी में किन-किन सदस्यों को शामिल किया जाएगा, यह स्पष्ट किया जाए और हर संभाग में RUHS की तर्ज पर मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएं। कृपलानी के बयान पर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आपत्ति जताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के नाम से जुड़ी टिप्पणियों को कार्यवाही से हटाने की मांग की। इस पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि वे इस मामले को देखेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत