डिजिटल पर्यटन में राजस्थान बना मॉडल प्रदेश, ओबीएमएस से ‘पधारो म्हारे देस’ हुआ स्मार्ट

100 से अधिक पर्यटन स्थलों की ऑनलाइन टिकट बुकिंग

डिजिटल पर्यटन में राजस्थान बना मॉडल प्रदेश, ओबीएमएस से ‘पधारो म्हारे देस’ हुआ स्मार्ट

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान पर्यटन क्षेत्र में डिजिटल नवाचारों के जरिए तेजी से मॉडल प्रदेश के रूप में उभर रहा। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा विकसित ऑनलाइन बुकिंग मैनेजमेंट सिस्टम देश का पहला सरकारी मल्टी-साइट ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म बन गया है, जिसके माध्यम से पर्यटकों को एक क्लिक पर पर्यटन स्थलों की जानकारी और टिकट बुकिंग सुविधा।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान पर्यटन क्षेत्र में डिजिटल नवाचारों के जरिए तेजी से मॉडल प्रदेश के रूप में उभर रहा है। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा विकसित ऑनलाइन बुकिंग मैनेजमेंट सिस्टम (ओबीएमएस) देश का पहला सरकारी मल्टी-साइट ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म बन गया है, जिसके माध्यम से पर्यटकों को एक क्लिक पर पर्यटन स्थलों की जानकारी और टिकट बुकिंग सुविधा मिल रही है। ओबीएमएस पोर्टल और मोबाइल ऐप के जरिए आमेर किला, हवा महल, जंतर-मंतर, सरिस्का टाइगर सफारी, झालाना लेपर्ड सफारी सहित 100 से अधिक पर्यटन स्थलों की ऑनलाइन टिकट बुकिंग की जा रही है।

क्यूआर आधारित ई-टिकटिंग, स्मार्ट सर्च, इंटरएक्टिव मैप, ऑडियो गाइड, ऑनलाइन रिफंड और डिजिटल बोर्डिंग जैसी सुविधाओं से पर्यटकों का अनुभव बेहतर हुआ है। राज्य सरकार के अनुसार अब तक लगभग 90 लाख बुकिंग्स के जरिए 3 करोड़ से अधिक पर्यटकों को सेवाएं दी जा चुकी हैं, जिनमें 70 से अधिक देशों के विदेशी पर्यटक शामिल हैं। पोर्टल से विभिन्न विभागों को 30 करोड़ रुपये से अधिक अतिरिक्त राजस्व भी प्राप्त हुआ है। ओबीएमएस को वर्ष 2025 में स्कॉच अवॉर्ड में सिल्वर सम्मान भी मिल चुका है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार कसा पर तंज, कहा- कोटा अस्पताल में मौतों के बावजूद मंत्री मना रहे जश्न नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार कसा पर तंज, कहा- कोटा अस्पताल में मौतों के बावजूद मंत्री मना रहे जश्न
जूली ने मीडिया रिपोर्ट्स आधार पर कहा है कि कोटा से सामने आई यह शर्मनाक तस्वीर किसी एक मंत्री की...
तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक पार्टी में दोफाड़ : बागी विधायक करेंगे विजय का समर्थन, सकंट में पार्टी
नीट पेपर लीक की जांच में सीकर बना बड़ा केंद्र, देशभर तक फैला था नेटवर्क
145 साल पुराने सेंट स्टीफंस कॉलेज को मिली पहली महिला प्रिंसिपल, प्रो. सुसान एलियास संभालेंगी जिम्मेदारी
NEET-UG रद्द होने पर आनंद कुमार का बड़ा बयान, बोले-चीन जैसी सख्ती से ही रुकेगा पेपर लीक
पश्चिम बंगाल मुख्य सचिव नियुक्ति विवाद: बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- नियुक्ति नियमों और प्रशासनिक प्रक्रिया के अनुरूप
राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट : एमओयू क्रियान्वयन की समीक्षा, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक