राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री: अजेय कुमार संभालेंगे कमान, लंबे समय से खाली चल रहा था पद

आरएसएस से चर्चा के बाद अहम फैसला

राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री: अजेय कुमार संभालेंगे कमान, लंबे समय से खाली चल रहा था पद
राजस्थान भाजपा का लंबे समय से खाली संगठन महामंत्री पद भर गया है। प्रदेश महामंत्री अरुण सिंह ने दिल्ली से आदेश जारी कर अजेय कुमार को नया संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। चंद्रशेखर मिश्रा के तेलंगाना जाने के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने आरएसएस से चर्चा के बाद यह अहम फैसला लिया।

जयपुर। राजस्थान भाजपा को लंबे समय से खाली पड़े संगठन महामंत्री के पद पर नया चेहरा मिल गया है । सोमवार को दिल्ली से प्रदेश महामंत्री अरुण सिंह ने आदेश जारी करके अजेय कुमार को भाजपा का नया संगठन महामंत्री बनाया है। इससे पहले भाजपा के संगठन महामंत्री के पद पर चंद्रशेखर मिश्रा थे, जिन्हें करीब डेढ़ साल पहले केंद्रीय नेतृत्व ने तेलंगाना का संगठन महामंत्री बना दिया था । तब से ही यह पद खाली चल रहा था । बीते दोनों में कई बार राजस्थान में संगठन महामंत्री के पद पर नए चेहरे की नियुक्ति की चर्चाएं चली लेकिन नियुक्ति नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से चर्चा के बाद बनी सहमति पर अजय कुमार को नया संगठन महामंत्री बनाया है।

अजय कुमार अभी उत्तराखंड में भाजपा के संगठन महामंत्री का काम देख रहे थे। जानकारी के अनुसार वे करीब 2 साल से उत्तराखंड में ही कार्यरत थे इससे पहले उत्तर प्रदेश में उन्हें एक जोन की जिम्मेदारी मिली हुई थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत