राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान 

राजस्थान बजट 2026-27 में युवाओं पर विशेष फोकस

राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान 

वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बजट में युवाओं के लिए 10 लाख तक ब्याजमुक्त ऋण, 30 हजार युवाओं को लाभ, राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी स्थापना और 30 करोड़ से टेक्नो हब की घोषणा की। 10 हजार युवाओं को बहुभाषी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया। कुमारी ने राज्य की भजनलाल सरकार का यह तीसरा बजट प्रस्तुत किया। यह उनका लगातार तीसरा बजट भाषण है। उन्होंने पूर्वाह्न ग्यारह बजे सदन की कार्यवाही के शुरु होने के साथ ही अपना बजट भाषण शुरु किया और दो घंटे 54 मिनट तक बजट भाषण दिया, जिसमें उन्होंने विभिन्न घोषणाएं की। बजट भाषण में कहा कि संस्कृति हमारी उड़ान है, विकास हमारी पहचान है, दोनों को आगे लेकर बढ़ा रहा है राजस्थान। वित्त मंत्री ने युवाओं को लेकर भी कई घोषणाएं की। 

वित्त मंत्री ने कहा कि सीएम स्वरोजगार योजना के तहत 10 लाख तक ब्याज फ्री कर्ज,अनुदान दिया जाएगा। इस योजना से 30 हजार युवा लाभान्वित होंगे। प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की स्थापना की जाएगी। कॉलेज छात्रों  के लिए ड्रीम प्रोग्राम चलाने की भी बजट में घोषणा की गई।  नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। राजस्थान के 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में ट्रैनिंग दी जाएगी। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक जिले में इंडस्ट्री पार्टनर को जोड़कर सेंटर खोलने की घोषणा भी बजट में की गई। नए टेक्नो हब बनाए जाएंगे, इसके लिए 30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स पहले फेज में जोधपुर, टोंक और शेरगढ़ में बनाए जाएंगे।

युवाओं के लिए घोषणाएं : 

  • प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की स्थापना होगी।
  • कॉलेज छात्रों  के लिए ड्रीम प्रोग्राम चलाएं जाएंगे। 
  • नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। 
  • राजस्थान के 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में ट्रेनिंग दी जाएगी। 
  • आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रत्येक जिले में इंडस्ट्री पार्टनर को जोड़कर सेंटर खोला जाएगा। 
  • नए टेक्नो हब बनाए जाएंगे, इसके लिए 30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 
  • इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स पहले फेज में जोधपुर, टोंक और शेरगढ़ में बनेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास