​'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री के आह्वान को राजस्थान चैंबर का पूर्ण समर्थन, ​ 'आत्मनिर्भर भारत' को मजबूती देगा प्रदेश का व्यापार जगत

ऑनलाइन मीटिंग्स के जरिए समय व ईंधन की बचत

​'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री के आह्वान को राजस्थान चैंबर का पूर्ण समर्थन, ​ 'आत्मनिर्भर भारत' को मजबूती देगा प्रदेश का व्यापार जगत
RCCI ने प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रहित और आर्थिक सशक्तिकरण के आह्वान पर संकल्प लिया कि प्रदेश का व्यापारिक और औद्योगिक जगत आत्मनिर्भर भारत में सक्रिय भागीदारी निभाएगा। विदेशी मुद्रा बचत, ऊर्जा संरक्षण, डिजिटल कार्यसंस्कृति, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा, विदेशी व्यय पर रोक, स्वस्थ अर्थव्यवस्था और सतत कृषि पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

जयपुर। राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (RCCI) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रहित और आर्थिक सशक्तिकरण के आह्वान पर अपनी मुहर लगा दी है। चैंबर की विशेष बैठक में सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया कि प्रदेश का व्यापारिक और औद्योगिक जगत आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएगा।इन सात मुख्य बिंदुओं पर रहेगा विशेष ध्यान: बैठक में निर्णय लिया गया कि चैंबर के सभी सदस्य केवल स्वयं इन नियमों का पालन करेंगे, बल्कि समाज में भी जागरूकता फैलाएंगे: ​विदेशी मुद्रा की बचत: अनावश्यक सोने की खरीदारी से बचकर देश के विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित करना।ऊर्जा संरक्षण: पेट्रोल-डीजल का संयमित उपयोग करना।डिजिटल कार्यसंस्कृति: वर्क-फ्रॉम-होम और ऑनलाइन मीटिंग्स के जरिए समय ईंधन की बचत।

 

स्वदेशी को प्राथमिकता: 'वोकल फॉर लोकल' और 'मेड इन इंडिया' उत्पादों को बढ़ावा देना।विदेशी व्यय पर रोक: अनावश्यक विदेशी दौरों और विदेशों में आयोजित होने वाले समारोहों से दूरी।स्वस्थ अर्थव्यवस्था: खाद्य तेल की खपत कम कर स्वास्थ्य और आर्थिक संतुलन बनाना।सतत कृषि: सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देना।

 

Read More जयपुर में घुसा कच्छा बनियान गिरोह : 6 बदमाश सांगानेर इलाके में घूमते सीसीटीवी कैमरे में कैद, एक मकान में घुसने की कोशिश

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार