राजस्थान कांग्रेस कार्यालयों का होगा डिजिटलाइजेशन, पीसीसी वॉर रूम में बनेगा मुख्य सेंटर
उद्देश्य संगठन की जानकारी को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाना
राजस्थान कांग्रेस अपने संगठन को आधुनिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में कदम उठा रही है।
जयपुर। राजस्थान कांग्रेस अपने संगठन को आधुनिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में कदम उठा रही है। इसके तहत राजस्थान कांग्रेस कार्यालयों का डिजिटलाइजेशन किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य संगठन की जानकारी को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाना है, ताकि एक क्लिक पर सभी आवश्यक विवरण जैसे कि जिला कांग्रेस समिति (डीसीसी), मंडल, ब्लॉक और बूथ स्तर तक के सदस्यों की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके।
पीसीसी वॉर रूम में इसकी प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इस प्रक्रिया में ब्लॉक अध्यक्षों की सूची तैयार की जा चुकी है और अब अन्य स्तरों पर भी डिजिटल डेटाबेस बनाने का काम तेजी से चल रहा है। यह कदम न केवल संगठन को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाएगा, बल्कि कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच संचार को भी सुगम करेगा। इससे कांग्रेस अपनी गतिविधियों और अभियानों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित कर सकेगी।
Comment List