PM-KUSUM योजना में राजस्थान ने रचा कीर्तिमान, 3,000 मेगावाट क्षमता स्थापित : भजन लाल शर्मा

किसानों की समृद्धि के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य

PM-KUSUM योजना में राजस्थान ने रचा कीर्तिमान, 3,000 मेगावाट क्षमता स्थापित : भजन लाल शर्मा

भजन लाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘अन्नदाता से ऊर्जादाता’ संकल्प को राजस्थान नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा। सोशल मीडिया के माध्यम से जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने बताया कि PM-KUSUM योजना के तहत राजस्थान ने 3,000 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता स्थापित कर देशभर में एक नई मिसाल कायम की।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘अन्नदाता से ऊर्जादाता’ संकल्प को राजस्थान नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने बताया कि PM-KUSUM योजना के तहत राजस्थान ने 3,000 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता स्थापित कर देशभर में एक नई मिसाल कायम की है। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को प्रदेश के किसानों, ऊर्जा विभाग तथा डिस्कॉम्स के कार्मिकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि किसानों ने परंपरागत खेती के साथ ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिससे उनकी आय के नए स्रोत विकसित हुए हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।

उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा परियोजनाओं के माध्यम से न केवल स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भरता भी बढ़ रही है। इससे किसानों की लागत घटेगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य और किसानों की समृद्धि के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इस उपलब्धि पर सभी संबंधित विभागों और किसानों को बधाई दी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का दावा: यूरोप में वंदेभारत जैसी ट्रेन का किराया 20 गुना ज्यादा, हमारी ट्रेन में सुविधा 21 गुना ज्यादा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का दावा: यूरोप में वंदेभारत जैसी ट्रेन का किराया 20 गुना ज्यादा, हमारी ट्रेन में सुविधा 21 गुना ज्यादा
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यूरोप में वंदे भारत जैसी ट्रेन में सफर का किराया भारत से 20...
पीएनबी बैंक घोटाला: मुख्य आरोपी मैनेजर को मथुरा से पकड़ा, पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश असफल
Weather Update : प्रदेश में मौसम के मिजाज में उतार चढ़ाव, दिन में तेज धूप कर रही परेशान ; सुबह शाम ठंड
लोकभवन में दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले एनसीसी कैडेट्स का सम्मान समारोह आयोजित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास; आंतरिक सुरक्षा, नक्सलवाद, विकास कार्यों की समीक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रहेगा फोकस
जयपुर में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, 1.18 करोड़ की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
इस्लामाबाद में भीषण धमाका: सुसाइड बॉम्बर ने धार्मिक स्थल पर खुद को उड़ाया, 31 लोगों की मौत 80 से ज्यादा घायल