राजस्थान डैम सेफ्टी रिव्यू पैनल ने बड़े बांधों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा मानसून पूर्व तैयारियों का लिया जायजा

मरम्मत कार्यों और आपदा प्रबंधन संबंधी तैयारियों की भी समीक्षा

राजस्थान डैम सेफ्टी रिव्यू पैनल ने बड़े बांधों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा मानसून पूर्व तैयारियों का लिया जायजा

मानसून से पूर्व बांधों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से राजस्थान डैम सेफ्टी रिव्यू पैनल ने राज्य के विभिन्न बड़े एवं मध्यम सिंचाई परियोजनाओं का निरीक्षण शुरू। पैनल अध्यक्ष एवं सदस्यों ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ मानसरोवर, देवपुरा बांध और सूरवाल बांध का विस्तृत निरीक्षण।

जयपुर। मानसून से पूर्व बांधों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से राजस्थान डैम सेफ्टी रिव्यू पैनल ने राज्य के विभिन्न बड़े एवं मध्यम सिंचाई परियोजनाओं का निरीक्षण शुरू कर दिया है। पैनल अध्यक्ष एवं सदस्यों ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ मानसरोवर, देवपुरा बांध और सूरवाल बांध का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बांधों की संरचनात्मक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा मानसून पूर्व तैयारियों का जायजा लिया गया। पैनल ने बांधों की मुख्य संरचना, स्पिलवे, गेट संचालन प्रणाली, जल निकासी व्यवस्था एवं अन्य तकनीकी पहलुओं का परीक्षण किया। साथ ही रखरखाव, मरम्मत कार्यों और आपदा प्रबंधन संबंधी तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

अधिकारियों के अनुसार पांचों बांधों का दो दिन तक गहन निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है, ताकि संभावित जोखिमों की समय रहते पहचान कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें। पैनल में अध्यक्ष सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता अजय कुमार त्यागी के साथ सदस्य जगदीश प्रसाद, मदन कुमावत तथा सुरेश भोपारिया शामिल हैं, जो तकनीकी मानकों के आधार पर बांधों की सुरक्षा का आकलन कर रहे

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर : भाजपा युवा मोर्चा का नवाचार, सार्वजनिक परिवहन और स्वदेशी अपनाने का अभियान तेज प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर : भाजपा युवा मोर्चा का नवाचार, सार्वजनिक परिवहन और स्वदेशी अपनाने का अभियान तेज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और स्वदेशी अपनाने को...
विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 160 अंक की गिरावट के साथ 75,237 पर बंद, इन शेयरों में दिखा एक्शन
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भाजपा पर फिर हमला, कहा- कानून के नाम पर ढोंग करने वाले ही कानून को रौंद रहे
पायलट का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- चुनाव खत्म होते ही डाला जनता की जेब पर बोझ
जयपुर पुलिस आयुक्त 17 मई को रामगंज थाने में करेंगे जनसुनवाई, रामगंज व माणकचौक सर्किल के विभिन्न थानों के परिवादियों की सुनी जाएंगी समस्याएं
सरकारी चिकित्सा संस्थानों में मनाया जाएगा राष्ट्रीय डेंगू दिवस, विभिन्न जागरुकता गतिविधियों का आयोजन
पीएम मोदी का यूएई का दौरा: राष्ट्रपति मोदम्मद बिन जायेद से की बात, पांच अरब डॉलर का होगा निवेश