राजस्थान के बांधों में 57.70 प्रतिशत पानी, जोनवार स्थिति में बड़ा अंतर
प्रदेश के बांधों की कुल क्षमता 13,029.09 मिलियन घन मीटर
जयपुर। राजस्थान के बांधों में इस मानसून अब तक पानी की स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन अलग-अलग जल संसाधन जोन में जलभराव की तस्वीर काफी अलग है। 29 अगस्त 2026 की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के 693 बांधों की कुल क्षमता 13,029.09 मिलियन घन मीटर है, जिसमें 7,517.33 मिलियन घन मीटर पानी उपलब्ध है। यह कुल क्षमता का 57.70 प्रतिशत है। जोनवार देखें तो कोटा जोन सबसे आगे है। यहां 1,213.00 मिलियन घन मीटर क्षमता में 830.08 मिलियन घन मीटर पानी यानी 68.43 प्रतिशत भराव है। जयपुर जोन में 46.95 प्रतिशत, भरतपुर जोन में 44.49 प्रतिशत और बांसवाड़ा जोन में 45.81 प्रतिशत पानी है।
वहीं उदयपुर जोन में 40.83 प्रतिशत जलभराव दर्ज हुआ है। सबसे कम जलभराव जोधपुर जोन में है। यहां 544.64 मिलियन घन मीटर क्षमता के मुकाबले केवल 77.03 मिलियन घन मीटर पानी है, जो 14.14 प्रतिशत है। जोधपुर क्षेत्र के कई बांधों में पानी शून्य है। प्रमुख बांधों में कोटा बैराज 97.42 प्रतिशत, बीसलपुर 74.87 प्रतिशत और राणा प्रताप सागर 72.03 प्रतिशत भरा है।

Comment List