राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर, परीक्षा और परिणाम की तिथियां बताई

2026 में 9 परीक्षाओं का आयोजन होगा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर, परीक्षा और परिणाम की तिथियां बताई

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने मार्च 2025 से सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली 44 भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है।

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने मार्च 2025 से सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली 44 भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में न केवल परीक्षाओं की तारीखें दी गई हैं, बल्कि संभावित परिणाम तिथियां भी शामिल की गई हैं। कैलेंडर के अनुसार, 2025 में मार्च से दिसंबर तक 35 भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जबकि 2026 में 9 परीक्षाओं का आयोजन होगा।  

भर्ती परीक्षाओं में सबसे पहले शीघ्र लिपिक और निजी सहायक ग्रेड सेकेंड की परीक्षा 19 से 23 मार्च 2025 तक होगी, जिसका परिणाम 20 जून को आएगा। इसके बाद 12 अप्रैल को जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा होगी, जिसका परिणाम 12 नवंबर को घोषित किया जाएगा। वहीं, 11 मई को पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा, जिसका परिणाम 11 अगस्त को जारी होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा कैलेंडर देख सकते हैं। इससे उम्मीदवारों को परीक्षा की बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन