राजस्थान को मिली 8 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों की सौगात, प्रधानमंत्री ने जालंधर कैंट से किया वर्चुअल उद्घाटन

बाड़मेर, दौसा, डीग, गंगापुर सिटी, गोटन, जैसलमेर, खैरथल और सोमेसर रेलवे स्टेशन शामिल

राजस्थान को मिली 8 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों की सौगात, प्रधानमंत्री ने जालंधर कैंट से किया वर्चुअल उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर कैंट से वर्चुअल माध्यम से देश के 75 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन। राजस्थान के बाड़मेर, दौसा, डीग, गंगापुर सिटी, गोटन, जैसलमेर, खैरथल और सोमेसर स्टेशन शामिल। पुनर्विकसित स्टेशनों पर आधुनिक यात्री सुविधाएं विकसित की।

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब के जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से वर्चुअल माध्यम से देशभर के 75 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। इनमें राजस्थान के बाड़मेर, दौसा, डीग, गंगापुर सिटी, गोटन, जैसलमेर, खैरथल और सोमेसर रेलवे स्टेशन शामिल हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित इन स्टेशनों पर आधुनिक यात्री सुविधाएं विकसित की गई हैं। प्रधानमंत्री के साथ उद्घाटन समारोह में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, केन्द्रीय रेल मंत्री अश्चिनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू मौजूद रहे। राजस्थान के सभी आठ स्टेशनों पर वीसी के जरिए स्थानीय कार्यक्रम आयोजित हुए। दौसा में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि आधुनिक रेलवे स्टेशन क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई दिशा देंगे।

गोटन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह स्टेशन नागौर क्षेत्र की आर्थिक प्रगति का नया केंद्र बनेगा। जैसलमेर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पुनर्विकसित स्टेशन को सीमावर्ती क्षेत्र के लिए विश्वस्तरीय सुविधा बताई। बाड़मेर और सोमेसर में भी जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में उद्घाटन समारोह आयोजित हुए। रेलवे के अनुसार पुनर्विकास के तहत स्टेशन भवनों का आधुनिकीकरण, बेहतर प्रतीक्षालय, सुगम प्रवेश, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, उन्नत प्रकाश व्यवस्था और यात्री सुविधाओं का विस्तार किया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

झालाना में फ्लोरा के शावक ने सीखा पहला शिकार : खरगोश का किया पीछा, पर्यटकों के कैमरे में कैद हुआ रोमांचक पल झालाना में फ्लोरा के शावक ने सीखा पहला शिकार : खरगोश का किया पीछा, पर्यटकों के कैमरे में कैद हुआ रोमांचक पल
झालाना लेपर्ड रिजर्व में मादा लेपर्ड फ्लोरा की निगरानी में शावक शिकार के गुर सीख रहा। वायरल हुए वीडियो में...
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर मंतर से हटाया : अस्पताल में कराया भर्ती, बिगड़ते स्वास्थ्य का दिया हवाला
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह से मिलने पहुंचीं वसुंधरा राजे, सुमित्रा सिंह ने कहा- राजस्थान में तीन देवियां पहली बार प्रदेश के सर्वोच्च पदों पर आसीन थी
ईरान ने अमेरिकी हमलों का दिया जवाब : मिसाइल से नौका अड्डे और एआई केंद्र को बनाया निशाना, ड्रोन नौकाओं में लगी आग
राजस्थान को मिली 8 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों की सौगात, प्रधानमंत्री ने जालंधर कैंट से किया वर्चुअल उद्घाटन
विक्रम 1 की लाँचिंग अंतरिक्ष यात्रा के लिए ऐतिहासिक क्षण : स्काईरूट एयरोस्पेस युवाओं की प्रतिभा का प्रतीक, मोदी ने कहा- भारत का पहला निजी रूप से विकसित प्रक्षेपण यान
दिशा क्रिकेट एकेडमी ने एसएचएस यू-14 को 108 रनों से हराया, जीत के हीरो बने वैभव खटाना और राघव यादव