राजस्थान सरकार का फैसला, सेवानिवृत्त आईएएस श्रुति भारद्वाज फिर बनीं आरसीडीएफ की प्रबंध निदेशक

आईएएस पद से हाल ही में रिटायर्ड हुई थीं

राजस्थान सरकार का फैसला, सेवानिवृत्त आईएएस श्रुति भारद्वाज फिर बनीं आरसीडीएफ की प्रबंध निदेशक
राजस्थान सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्रुति भारद्वाज को आरसीडीएफ के प्रबंध निदेशक/सीईओ पद पर नियुक्त किया। भारद्वाज हाल ही में आईएएस से सेवानिवृत्त हुई थीं और तब भी इसी पद पर कार्यरत थीं। नियुक्ति छह महीने या नियमित नियुक्ति तक, जो पहले हो, प्रभावी।

जयपुर। राजस्थान सरकार ने राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (आरसीडीएफ) के प्रबंध निदेशक/मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद पर सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्रुति भारद्वाज की नियुक्ति की है। राज्य सरकार ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। वे आईएएस पद से हाल ही में रिटायर्ड हुई थीं, तब इसी पद पर कार्यरत थी।

आदेश के अनुसार ,भारद्वाज की नियुक्ति छह महीने या नियमित नियुक्ति होने तक, जो भी पहले हो, की अवधि के लिए की गई है। उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी। उन्हें पे माइनस पेंशन आधार पर वेतन दिया जाएगा।

पात्रता शर्तें रहेंगी स्थगित :

सरकार ने इस नियुक्ति की अवधि के दौरान आरसीडीएफ के एमडी पद पर नियुक्ति के लिए निर्धारित पात्रता संबंधी शर्तों को स्थगित रखने का निर्णय लिया है। भारद्वाज को नियमानुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी देय होंगी। आदेश में कहा गया है कि नियुक्ति राजस्थान सहकारी सोसायटी अधिनियम, 2001, आरसीडीएफ के उपनियमों और राज्य सरकार के लागू नियमों के अधीन होगी।

Read More पैलेस ऑन व्हील्स से जयपुर पहुंचे आठ देशों के 64 पर्यटक, गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर राजस्थानी अंदाज में हुआ स्वागत

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सर्राफा बाजार में तेजी लौटी : शुद्ध सोना और चांदी हुई महंगी, जानें क्या है भाव सर्राफा बाजार में तेजी लौटी : शुद्ध सोना और चांदी हुई महंगी, जानें क्या है भाव
वायदा बाजार में तेजी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव बढ़े। शुद्ध सोना 1,200 रुपए चढ़कर...
यूपीआई पर एमडीआर के विरोध में 2 और 15 अक्टूबर को नो यूपीआई डे, सांसदों और केंद्र सरकार को ज्ञापन देने का फैसला
पिंक सिटी की पहचान बचाने की हाईकोर्ट ने मांगी कार्य योजना, अवैध निर्माणों का सर्वे कर दो सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश
एशियन गेम्स 2026 : भारत का शानदार प्रदर्शन, दो स्वर्ण सहित आठ पदक जीते 
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का बड़ा फैसला, पंचायत चुनावों के चलते 5 बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तारीखों में किया बदलाव
बिहार में गंडक नदी का तटबंध टूटा : कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, लोगों में अफरा-तफरी
गर्भवती महिला की लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार