2028 के ओलंपिक खेलों के लिए राजस्थान हो रहा तैयार, खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध राज्य सरकार

25 हजार रुपये मासिक आउट ऑफ पॉकेट भत्ता दिया जाएगा

2028 के ओलंपिक खेलों के लिए राजस्थान हो रहा तैयार, खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध राज्य सरकार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार खेल प्रतिभाओं के विकास और आर्थिक-सामाजिक सुरक्षा के लिए कई योजनाएं चला रही। ’राजस्थान टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम’ के तहत 2028 ओलंपिक के लिए 50 युवा खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, कोचिंग, किट और 25 हजार रुपये मासिक भत्ता दिया जाएगा।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें आर्थिक सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर ऐतिहासिक निर्णय ले रही है।खेलों के साथ भी, खेलों के बाद भीके ध्येय वाक्य के साथ सरकार खिलाड़ियों को आर्थिक सुरक्षा देने से लेकर 2028 ओलंपिक की तैयारी तक हर कदम पर सहायता प्रदान कर रही है।

इसी क्रम में प्रदेश को स्पोर्ट्स हब बनाने की दिशा में राजस्थान टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम, आउट ऑफ टर्न नियुक्तियां, स्पोर्ट्स लाइफ इंश्योरेंस स्कीम सहित खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं बनाई गई हैं। जयपुर में बनेगा राजस्थान सेंटर ऑफ एक्सीलेंस प्रदेश की प्रतिभाओं को ओलंपिक के मंच तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार की तर्ज परराजस्थान टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीमशुरू की गई है। इस स्कीम का उद्देश्य वर्ष 2028 के ओलंपिक खेलों के लिए 50 प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें तैयार करना तथा इन चयनित खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय कोच, प्रशिक्षण, किट और अन्य आवश्यक सहायता प्रदान करना है। इसके अलावा उन्हें 25 हजार रुपये मासिक आउट ऑफ पॉकेट भत्ता भी दिया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

त्रिपुरा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक पलटने से चार श्रमिकों की मौत, अन्य 6 घायल त्रिपुरा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक पलटने से चार श्रमिकों की मौत, अन्य 6 घायल
त्रिपुरा के धलाई जिले में भारी बारिश और खराब सड़क के कारण एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में...
राजस्थान विधानसभा के 75वें वर्ष की शुरुआत: नए प्रतीक चिन्ह का विमोचन, 13 द्वारों को मिले ऐतिहासिक नाम
डीके सुरेश का केंद्र पर हमला: कांग्रेस बंगाल की तरह कर्नाटक में नहीं देगी SIR की अनुमति, कार्यकर्ताओं के लिए जागरूकता बैठकें और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
ट्रंप का चीन के साथ 17 अरब डॉलर के कृषि उत्पाद खरीद का वादा, समझौते पर हस्ताक्षर 
सरिस्का बफर क्षेत्र में बढ़ी बाघों की गतिविधि : वन विभाग ने जारी की चेतावनी, 11 बाघ-बाघिनों का विचरण जारी
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने शिक्षा व्यवस्था, विश्वविद्यालयों की हालत और प्रतियोगी परीक्षाओं पर जताई चिंता, जानें उन्होंने क्या कहा  
आरजीएचएस में बड़े बदलाव की तैयारी: अब इंश्योरेंस आधारित कैशलैस मॉडल पर मंथन, भ्रष्टाचार और लीकेज रोकने पर फोकस