राजस्थान पुलिस का मेगा ट्रैफिक अभियान चरम पर : एक ही दिन में 9703 वाहनों पर कार्रवाई, लाल-नीली बत्ती और काली फिल्म लगे वाहनों के काटे चालान

अवैध परिवर्तन करने वाले 945 वाहनों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई

राजस्थान पुलिस का मेगा ट्रैफिक अभियान चरम पर : एक ही दिन में 9703 वाहनों पर कार्रवाई, लाल-नीली बत्ती और काली फिल्म लगे वाहनों के काटे चालान
यातायात प्रवर्तन अभियान के 10वें दिन राजस्थान पुलिस ने 9,703 वाहनों पर कार्रवाई की। सबसे ज्यादा 3,638 वाहनों से काली फिल्म हटवाई गई, जबकि 2,450 पर नियम विरुद्ध नंबर प्लेट मिली। 1,373 वाहनों पर अनाधिकृत शब्द-चिन्ह, 945 में अवैध मॉडिफिकेशन, 800 पर लाल-नीली बत्ती/हूटर और 497 पर प्रेशर हॉर्न पाए गए। एडीजी डॉ. बीएल मीणा ने कहा—“रौब दिखाने वालों को कोई छूट नहीं मिलेगी।”

जयपुर। प्रदेशभर में चलाए जा रहे यातायात प्रवर्तन अभियान के दसवें दिन को पूरे प्रदेश में विशेष नाकेबंदी एवं प्रवर्तन अभियान के दौरान 9703 वाहनों के विरुद्ध चालान, जब्ती एवं अन्य विधिक कार्रवाई की। एडीजी ट्रैफिक डॉ. बीएल मीणा ने बताया कि अभियान के 10वें दिन सर्वाधिक 3638 वाहनों के शीशों पर नियम विरुद्ध लगाई काली फिल्म (ब्लैक फिल्म) के मामलों में कार्रवाई की। साथ हीं 2450 वाहनों पर नियम विरुद्ध नंबर प्लेट एवं पंजीयन चिन्ह पाए , 1373 वाहनों पर अनाधिकृत शब्द, चिन्ह एवं लेखन अंकित होने के कारण उनके विरुद्ध कार्रवाई की। बॉडी-चेसिस में अवैध परिवर्तन करने वाले 945 वाहनों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की।

इसी प्रकार 800 वाहनों पर अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर, स्ट्रोब लाइट एवं हूटर लगे पाए, जबकि 497 वाहनों में प्रेशर हॉर्न एवं एयर हॉर्न का उपयोग करने पर चालान किया। वाहनों के शीशों पर काली फिल्म मामले में 3638 वाहनों और 2450 वाहनों पर नियम विरुद्ध नंबर प्लेट अथवा पंजीयन चिन्ह पाए जाने पर चालान किए। अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर, स्ट्रोब लाइट और हूटर के खिलाफ  अभियान चलाया, जिसके तहत 800 वाहनों पर कार्रवाई की।

रौब दिखाने वालों को नहीं मिलेगी छूट

डॉ. मीणा ने कहा कि वाहन पर जाति, पद, संगठन अथवा अन्य अनाधिकृत शब्द लिखना, अवैध हूटर-बत्ती लगाना, नियम विरुद्ध नंबर प्लेट उपयोग करना तथा काली फिल्म लगाकर वाहन चलाना कानून का स्पष्ट उल्लंघन है।

Read More एसएमएस को ट्रॉमा से जोड़ने वाला अंडरपास खुद ट्रॉमा में : लिफ्टें बंद, सुरक्षा इंतजाम भी बदहाल

Tags: campaign

Post Comment

Comment List

Latest News

कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार का नया आदेश, पेट्रोल पंप पर एक दिन में मिलेगा एक वाहन को अधिकतम 200 लीटर डीजल कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार का नया आदेश, पेट्रोल पंप पर एक दिन में मिलेगा एक वाहन को अधिकतम 200 लीटर डीजल
सरकार ने पेट्रोल-डीजल की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए नया आदेश जारी किया है। अब पेट्रोल पंप पर किसी...
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का ब्रुसेल्स दौरा, IIAS अध्यक्ष पद का एक वर्ष पूरा
फीफा विश्वकप-2026 : जापान को लगा बड़ा झटका, चोटिल वातारु एंडो विश्वकप से हुए बाहर, संन्यास की घोषणा की
सरकार ने परमाणु ऊर्जा से जुड़ी वस्तुओं के आयात पर माफ किया सीमा शुल्क, वित्त मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
1.56 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
हार्ट अटैक से पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन : 49 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी ने जताया दुख
शहरी सेवा शिविरों में बड़ी राहत : बकाया लीज राशि पर 60% छूट, पुरानी किराए की दुकानों का होगा नियमन