राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’ जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा 

तकनीकी क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका 

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’ जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’ लागू। उद्देश्य प्रदेश को वैश्विक सेमीकंडक्टर हब बनाना, निवेश आकर्षित करना और रोजगार बढ़ाना। नीति में अनुसंधान से पैकेजिंग तक पूरी वेल्यू-चेन शामिल। उद्योगों को बिजली, भूमि, कर में छूट व ग्रीन प्रोजेक्ट्स को प्रोत्साहन।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने तकनीकी और औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’ जारी की है। इस नीति का उद्देश्य प्रदेश को वैश्विक सेमीकंडक्टर निर्माण के प्रमुख केन्द्र के रूप में विकसित करना, निवेश आकर्षित करना और रोजगार के नए अवसर सृजित करना है। नीति के तहत सेमीकंडक्टर उद्योग की पूरी वेल्यू-चेन अनुसंधान, डिजाइन, उत्पादन, टेस्टिंग और पैकेजिंग को शामिल किया गया है।

जोधपुर-पाली-मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र सहित विभिन्न क्लस्टरों को सेमीकंडक्टर कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां उद्योगों को सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से भूमि, बिजली, पानी और सड़क जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। निवेश को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिनमें 7 वर्षों तक 100% विद्युत शुल्क छूट, स्टाम्प शुल्क व भू-रूपांतरण में 75% छूट तथा पूंजीगत निवेश पर अनुदान शामिल हैं। साथ ही, पर्यावरण संतुलन को ध्यान में रखते हुए ग्रीन प्रोजेक्ट्स को भी प्रोत्साहन दिया जाएगा। यह नीति ‘मेक इन इंडिया’ और इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन जैसी पहलों के अनुरूप प्रदेश को तकनीकी क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

दर्द भरी सांसों से मिली मुक्ति: 13 साल कोमा में रहने के बाद एम्स में हरीश राणा का निधन, सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इच्छा मृत्यु की इजाजत दर्द भरी सांसों से मिली मुक्ति: 13 साल कोमा में रहने के बाद एम्स में हरीश राणा का निधन, सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इच्छा मृत्यु की इजाजत
सुप्रीम कोर्ट से इच्छा मृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति पाने वाले देश के पहले व्यक्ति हरीश राणा का एम्स में...
कांग्रेस के विभाग-प्रकोष्ठों को ग्राम पंचायत, वार्ड स्तर तक जाकरकाम करने के दिए निर्देश
सिंधीकैम्प थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार, मामले की आगे की जांच जारी
24 घंटे में पार्किंग गार्ड हत्याकांड का खुलासा : साथी गार्ड ही निकला हत्यारा, आरोपी गिरफ्तार 
यूएन रिपोर्ट में खौफनाक सच हुआ बेनकाब: इजरायली जेलें फिलीस्तीनियों के लिए सोची-समझी क्रूरता की प्रयोगशाला, अब तक 100 से ज्यादा कैदियों की हिरासत में मौत 
मणिपुर के उखरूल-कामजोंग में अंधाधुंध गोलीबारी: तीन लोग घायल, हालात तनावपूर्ण
रसोई गैस और पेट्रोल डीजल की किल्लत : पीएम के बयान पर डोटासरा का हमला, कहा- ऊर्जा संकट पर केंद्र ने पल्ला झाड़कर जनता को अपने हाल पर छोड़ा