राजस्थान में सिगवर्क का 630 करोड़ का निवेश, भिवाड़ी बनेगा वैश्विक रणनीतिक हब

करीब 600 कर्मचारी कार्यरत

राजस्थान में सिगवर्क का 630 करोड़ का निवेश, भिवाड़ी बनेगा वैश्विक रणनीतिक हब
पैकेजिंग क्षेत्र की वैश्विक कंपनी सिगवर्क ने भारत में कारोबार और निवेश बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। कंपनी ने राजस्थान में अब तक 630 करोड़ रुपए निवेश किए। भिवाड़ी स्थित 19 एकड़ के संयंत्र की क्षमता 35,000 मीट्रिक टन सालाना, करीब 600 कर्मचारी कार्यरत।

जयपुर। पैकेजिंग इंक क्षेत्र की वैश्विक कंपनी सिगवर्क ने भारत में अपने कारोबार और निवेश को और गति देने की प्रतिबद्धता जताई है। कंपनी के लिए भारत तेजी से वैश्विक स्तर पर एक रणनीतिक केंद्र के रूप में उभर रहा है। वर्ष 2026 में भारत में परिचालन के 20 वर्ष पूरे कर रही कंपनी ने राजस्थान में अब तक 630 करोड़ रुपए का निवेश किया है।

कंपनी का भिवाड़ी संयंत्र इस विस्तार में अहम भूमिका निभा रहा है। 19 एकड़ में फैले संयंत्र की वर्तमान उत्पादन क्षमता 35,000 मीट्रिक टन प्रतिवर्ष है और यहां करीब 600 कर्मचारी कार्यरत हैं। कंपनी भिवाड़ी में विनिर्माण क्षमता बढ़ाने के साथ तकनीक, इंजीनियरिंग, नवाचार और अनुसंधान एवं विकास क्षमताओं का भी विस्तार कर रही है। इसे भविष्य में सिगवर्क के दुनिया के सबसे बड़े सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने की योजना है। सिगवर्क एशिया के प्रेसिडेंट आशीष प्रधान और एशिया सीएफओ एवं बिजनेस यूनिट हेड अजीत सिंह कंपनी की भविष्य की विकास योजनाओं, राजस्थान में अतिरिक्त निवेश और भारत में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर की बढ़ती भूमिका पर चर्चा करेंगे। कंपनी ने राजस्थान में सीएसआर गतिविधियों पर अब तक 30 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस