राजस्थान ने स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बढ़ाया कदम, इंटरनेशनल सोलर अलायंस के साथ फ्रेमवर्क फॉर एक्शन पर हस्ताक्षर

नई गति प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

राजस्थान ने स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बढ़ाया कदम, इंटरनेशनल सोलर अलायंस के साथ फ्रेमवर्क फॉर एक्शन पर हस्ताक्षर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर ‘फ्रेमवर्क फॉर एक्शन-एडवांस क्लीन एनर्जी, ड्रिवन सस्टेनेबल डवलपमेंट’ पर हस्ताक्षर कार्यक्रम आयोजित। इस अवसर पर ऊर्जा सचिव सुश्री आरती डोगरा और इंटरनेशनल सोलर अलायंस के महानिदेशक आशीष खन्ना ने फ्रेमवर्क फॉर एक्शन पर हस्ताक्षर। ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर ‘फ्रेमवर्क फॉर एक्शन-एडवांस क्लीन एनर्जी, ड्रिवन सस्टेनेबल डवलपमेंट’ पर हस्ताक्षर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ऊर्जा सचिव सुश्री आरती डोगरा और इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) के महानिदेशक आशीष खन्ना ने फ्रेमवर्क फॉर एक्शन पर हस्ताक्षर किए। ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। इससे पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना तथा पीएम-कुसुम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में अपेक्षित गति लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ आमजन और किसानों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उद्योगों, घरेलू उपभोक्ताओं एवं किसानों के लिए निर्बाध, पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में बेहतर प्रबंधन और नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के विस्तार से राजस्थान स्वच्छ एवं सतत विकास के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर होगा। इंटरनेशनल सोलर अलायंस के साथ यह साझेदारी राज्य में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश, तकनीकी सहयोग और हरित ऊर्जा परियोजनाओं को नई गति प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ओबीसी आयोग का 45 फीसदी सर्वे पूरा, 3 दिन में 55 काम पूरा करने की चुनौती ओबीसी आयोग का 45 फीसदी सर्वे पूरा, 3 दिन में 55 काम पूरा करने की चुनौती
आयोग ने फील्ड टीमों की संख्या बढ़ाने और तय समय सीमा में कार्य पूरा करने पर विशेष जोर। जानकारी के...
धावास जैन मंदिर में श्रद्धा का महासंगम, श्रद्धालुओं में उत्साह
साइबर ठगों पर सख्त शिकंजा, 'जीरो टाइम लैग' के लक्ष्य के साथ बैंक-पुलिस समन्वय होगा मजबूत
छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
मां योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज
अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में