राजस्थान ट्यूरिज्म वन्यजीव अभ्यारण्यों पर चल रहा है चित्रकथा सीरीज, विभिन्न जिलों को किया जा रहा है एक्सप्लोर
एक जिला एक उत्पाद सर्वे चल रहा
राजस्थान ट्यूरिज्म की ओर से सोशल मीडिया कैंपेन के तहत राजस्थान के विभिन्न जिलों को एक्सप्लोर किया जा रहा है।
जयपुर। राजस्थान ट्यूरिज्म की ओर से सोशल मीडिया कैंपेन के तहत राजस्थान के विभिन्न जिलों को एक्सप्लोर किया जा रहा है, जिसके तहत एक जिला एक उत्पाद सर्वे चल रहा है, जिससे सभी आमजन इसमें भाग लेकर पर्यटन विभाग का सहयोग कर सकते है। इसके अतिरिक्त राजस्थान के वन्यजीव अभ्यारण्यों पर एक चित्रकथा सीरीज चला रहे है, जिसमें वन्यजीव के चित्रों के माध्यम से विभिन्न वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के बारे में बताया जा रहा है।
पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक दलीप सिंह राठौड़ ने बताया कि गर्मी के मौसम में वन्यजीव अभ्यारण्य देखने के लिए पर्यटकों की संख्या में कमी आ जाती है। ऐसे में उनका प्रचार करने के लिए चित्रकथा कैंपेन चलाया जा रहा है। इस कैंपेन के तहत प्रदेश के किले, महल और वन्यजीव अभ्यारण्यों का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
Read More 3 अक्टूबर को जयपुर में सजेगा राजस्थान फिल्म कार्निवाल, क्षेत्रीय सिनेमा के कलाकारों को मिलेगा सम्मान
Related Posts
Post Comment
Latest News
28 Jul 2026 09:33:01
बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम से राजस्थान में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो गया है। इसके...

Comment List