जयपुर से राजस्थान वाहिनी भारत गौरव ट्रेन रवाना, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वरिष्ठ नागरिकों की नि:शुल्क रामेश्वरम तीर्थयात्रा को दिखाई हरी झंडी

187 विधानसभा क्षेत्रों में 2101.15 करोड़ से बनेंगी 3232 सड़कें

जयपुर से राजस्थान वाहिनी भारत गौरव ट्रेन रवाना, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वरिष्ठ नागरिकों की नि:शुल्क रामेश्वरम तीर्थयात्रा को दिखाई हरी झंडी
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2026-27 के तहत भारत गौरव ट्रेन को रामेश्वरम के लिए रवाना कर नि:शुल्क तीर्थयात्रा का शुभारंभ। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने 187 विधानसभा क्षेत्रों में 2101.15 करोड़ रुपये की लागत से 3232 नॉन-पैचेबल व मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण को मंजूरी।

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर के ढेहर के बालाजी रेलवे स्टेशन से वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2026-27 के अंतर्गत वातानुकूलित राजस्थान वाहिनी भारत गौरव ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रामेश्वरम के लिए नि:शुल्क तीर्थयात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक देश के पावन तीर्थस्थलों के दर्शन कराने के साथ उनकी धार्मिक भावनाओं को सशक्त करने का एक प्रेरणादायी प्रयास है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, सहायक आयुक्त प्रथम देवस्थान विभाग रतनलाल योगी, महेंद्र रेवतवाल, एजीएम आईआरसीटीसी कीर्ति सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

187 विधानसभा क्षेत्रों में 2101.15 करोड़ से बनेंगी 3232 सड़कें :

राज्य सरकार ने प्रदेश के सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दिया कुमारी ने राज्य के 187 विधानसभा क्षेत्रों में 2101.15 करोड़ की लागत से 3232 नॉन पैचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों को स्वीकृति प्रदान की है। इस स्वीकृति के तहत उन सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जो लंबे समय से जर्जर है। परियोजना का उदेश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच बेहतर आवागमन सुनिश्चित करना, लोगों को सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराना तथा विकास कार्यों को गति देना हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग