राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम ने रचा इतिहास, 7171 मेगावाट बिजली उत्पादन का नया रिकॉर्ड

निगम के गठन के बाद से सबसे बड़ी उपलब्धि

राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम ने रचा इतिहास, 7171 मेगावाट बिजली उत्पादन का नया रिकॉर्ड
राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम (आरवीयूएनएल) ने 2 जून 2026 को 23 कोयला आधारित इकाइयों से 7171 मेगावाट बिजली का नया रिकॉर्ड स्थापित। कुल क्षमता का 94.6% उपयोग। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और सचिव आरती डोगरा ने कर्मचारियों की मेहनत की सराहना।

जयपुर। राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम (आरवीयूएनएल) ने बिजली उत्पादन के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 2 जून 2026 को रात 10 बजे अपनी 7580 मेगावाट क्षमता वाली 23 कोयला आधारित इकाइयों से अब तक का सर्वाधिक 7171 मेगावाट विद्युत उत्पादन दर्ज किया। यह निगम के गठन के बाद से सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर निगम के अधिकारियों, अभियंताओं एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार के मार्गदर्शन और बेहतर संचालन के कारण यह सफलता संभव हुई है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले 31 जनवरी 2025 को 6833 मेगावाट उत्पादन का रिकॉर्ड बनाया गया था, जिसे अब पीछे छोड़ दिया गया है। इस बार कुल क्षमता का 94.60 प्रतिशत उपयोग दर्ज किया गया, जो अब तक का सर्वोत्तम प्रदर्शन है। ऊर्जा सचिव आरती डोगरा ने कहा कि प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि इसी दिन सूरतगढ़ थर्मल विद्युतगृह की सभी 8 इकाइयों ने 2820 मेगावाट क्षमता के मुकाबले 2790 मेगावाट उत्पादन कर नया रिकॉर्ड बनाया। निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक देवेन्द्र श्रृंगी ने इस सफलता का श्रेय कर्मचारियों की मेहनत, बेहतर रखरखाव और कुशल संचालन को देते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने का विश्वास जताया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित