राजस्थान के कलाकारों की फिल्म ‘प्यार किया तो मरना क्या’ यूट्यूब पर रिलीज, चंबल की वादियों से निकली प्रेम कहानी को मिल रहा दर्शकों का प्यार

सकारात्मक रिस्पॉन्स से पूरी टीम उत्साहित

राजस्थान के कलाकारों की फिल्म ‘प्यार किया तो मरना क्या’ यूट्यूब पर रिलीज, चंबल की वादियों से निकली प्रेम कहानी को मिल रहा दर्शकों का प्यार
राजस्थान की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘प्यार किया तो मरना क्या’ रेविन चंबल वैली के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज। फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही। विक्रम ओ सिंह मुख्य भूमिका में।

जयपुर। राजस्थान की माटी से जुड़ी फिल्म ‘प्यार किया तो मरना क्या’ रेविन चंबल वैली (आरसीवी फिल्म प्रोडक्शन) के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गई है। प्रीमियर के बाद से ही प्रदेश सहित देशभर के दर्शकों से फिल्म को शानदार प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। यूट्यूब पर दर्शक फिल्म की कहानी, कलाकारों के अभिनय और प्रस्तुतिकरण की खूब तारीफ कर रहे हैं। लगातार मिल रहे सकारात्मक रिस्पॉन्स से पूरी टीम उत्साहित है। फिल्म में विक्रम ओ सिंह मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ ऋतु कनवट, विजय केलूत, रुद्र खत्री, प्रांजल, राहुल, कृष्णा भार्गव, सुमित चेची और अमन शर्मा अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्माण दीपक मीना ने किया है। कहानी शिवम मज्जी ने लिखी है, जबकि निर्देशन की कमान विक्रम ओ सिंह ने संभाली है।

छायांकन राज अशिवाल का है। गीत एवं गायन विजय सुथार ने किया है, वहीं बैकग्राउंड म्यूजिक डीजे भराली ने तैयार किया है। टीम का कहना है कि स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों की मेहनत को दर्शकों का प्यार मिलना उनके लिए बेहद खास है। इससे राजस्थान में क्षेत्रीय सिनेमा को आगे बढ़ाने का हौसला भी मिला है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रक-बस का पंजीयन अब वीडियोग्राफी के बिना नहीं,  फर्जी पंजीयन पर लगेगी लगाम; चैसिस पर बनने वाले वाहनों की 10 मिनट की रिकॉर्डिंग अनिवार्य, वाहन पोर्टल पर अपलोड होंगे फोटो ट्रक-बस का पंजीयन अब वीडियोग्राफी के बिना नहीं, फर्जी पंजीयन पर लगेगी लगाम; चैसिस पर बनने वाले वाहनों की 10 मिनट की रिकॉर्डिंग अनिवार्य, वाहन पोर्टल पर अपलोड होंगे फोटो
राजस्थान परिवहन विभाग ने चैसिस पर बनने वाले बस, ट्रक और पिकअप जैसे वाहनों के पंजीयन के समय 10 मिनट...
कांग्रेस और इंडिया गठबंधन अपना रहे हैं भ्रम और अराजकता फैलाने के लिए नये-नये हथकंडे: जेपी नड्डा
एवोकाडो की बढ़ती मांग ने बदला बाजार का स्वाद, युवाओं में बढ़ा आकर्षण
नाहरगढ़ के संजय शर्मा म्यूजियम पर NGT ने खारिज की पर्यावरण याचिका, संयुक्त समिति की जांच में नाला अतिक्रमण और पर्यावरणीय उल्लंघन की पुष्टि नहीं
निर्मला सीतारमण पहुंची कतर : भारतीय राजदूत कोप्पूला ने किया स्वागत, निवेशक सम्मेलन-2026 में लेंगी हिस्सा 
CBSE के कक्षा 6 के छात्रों को राहत: फिलहाल नहीं लागू होगी तीन भाषा नीति, 1 अप्रैल 2027 से नया नियम होगा लागू
राजधानी की सभी 2,900+ बैंक शाखाएं खुलीं : सामान्य रूप से कामकाज, हड़ताल या बंदी की अफवाहें खारिज