पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी उपलब्धि, 2.30 लाख से अधिक कारीगरों का पंजीकरण

बढ़ई और राजमिस्त्री श्रेणी में दर्ज हुआ सर्वाधिक पंजीकरण

पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी उपलब्धि, 2.30 लाख से अधिक कारीगरों का पंजीकरण
पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत राजस्थान देश भर में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के 2.30 लाख से अधिक कारीगरों का पंजीकरण हो चुका है, जबकि 2.22 लाख से अधिक लाभार्थियों का बुनियादी प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। लाभार्थियों को रियायती ब्याज दर पर ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में संचालित पीएम विश्वकर्मा योजना कारीगरों और शिल्पकारों के कौशल को आधुनिक तकनीक एवं वित्तीय सहायता से जोड़कर उनके आर्थिक सशक्तीकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान ने इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण, प्रशिक्षण से लेकर ऋण स्वीकृति तक उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। इस योजना के अन्तर्गत प्रदेश के 2 लाख 30 हजार से अधिक कारीगरों का पंजीकरण हो चुका है तथा इस श्रेणी में राजस्थान पूरे देश में चौथे स्थान पर है। 

2 लाख 22 हजार 473 लाभार्थियों का बेसिक प्रशिक्षण पूर्ण पीएम विश्वकर्मा योजना के माध्यम से कारीगरों को पारंपरिक कौशल को निखारने, आधुनिक उपकरणों के उपयोग, कार्य की गुणवत्ता में सुधार तथा उद्यमशीलता की समझ विकसित करने का अवसर प्रदान करने के लिए बुनियादी और उन्नत प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाता है। राजस्थान में 2 लाख 22 हजार 473 लाभार्थियों का बेसिक प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। प्रदेश में बढ़ई श्रेणी में 45 हजार 958 और राजमिस्त्री में 38 हजार 450 कारीगरों का सर्वाधिक पंजीकरण हुआ है। 2.17 लाख से अधिक ई-वाउचर जारी योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को अधिकतम 3 लाख रुपये तक का ऋण रियायती ब्याज दर पर उपलब्ध करवाया जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायत चुनाव: भवानी निकेतन से कल सुबह 8 बजे रवाना होंगे मतदान दल, जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया चुनाव तैयारियों का जायजा पंचायत चुनाव: भवानी निकेतन से कल सुबह 8 बजे रवाना होंगे मतदान दल, जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया चुनाव तैयारियों का जायजा
जयपुर में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां 21 अक्टूबर को सुबह 8 बजे...
मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन, 25 नवंबर को 'दिल्ली चलो'
हरियाणा में जल संकट गंभीर, भूजल दोहन 136.75% पहुंचा; घग्गर प्रदूषण पर कुमारी सैलजा ने सरकार को घेरा
जयपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, आठ युवक और दो युवतियां गिरफ्तार
रितु बराला की शिकायत पर जयपुर में जीरो एफआईआर दर्ज करने से इनकार, दिल्ली पुलिस पहले से कर रही जांच
जयपुर में अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 239 वाहन जब्त; दो दिन में 614 ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई
डीग में दो जुड़वा भाइयों की हत्या से सनसनी, बाजरे की पुंज के पास मिले शव