दुनिया और एशिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों में राजस्थान का परचम, उदयपुर और जयपुर को मिली वैश्विक पहचान

सर्वश्रेष्ठ शहरों में जयपुर और उदयपुर शामिल

दुनिया और एशिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों में राजस्थान का परचम, उदयपुर और जयपुर को मिली वैश्विक पहचान
राजस्थान पर्यटन को बड़ी वैश्विक सफलता मिली है। प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पत्रिका 'ट्रैवल प्लस लीजर' के 'विश्व के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार 2026' में उदयपुर और जयपुर ने दुनिया और एशिया के शीर्ष शहरों की सूचियों में स्थान बनाया। उदयपुर वैश्विक स्तर पर 12वें और जयपुर 16वें स्थान पर रहा।

जयपुर। राजस्थान पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। दुनिया की प्रतिष्ठित पर्यटन पत्रिका 'ट्रैवल प्लस लीजर' की ओर से जारी वर्ष 2026 के 'विश्व के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार' में राजस्थान के दो प्रमुख पर्यटन शहर उदयपुर और जयपुर ने एक साथ वैश्विक पहचान हासिल की है। सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों शहरों ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों और एशिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों की दोनों प्रतिष्ठित सूचियों में स्थान बनाया है। पूरी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची में उदयपुर 12वें और जयपुर 16वें स्थान पर रहा, जबकि एशिया के 15 सर्वश्रेष्ठ शहरों में उदयपुर को आठवां और जयपुर को दसवां स्थान मिला। यह उपलब्धि राजस्थान के पर्यटन की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता और राज्य की मजबूत होती अंतरराष्ट्रीय पहचान का प्रमाण मानी जा रही है।

इस अवसर पर पर्यटन आयुक्त रूकमणी रियाड़ ने कहा कि दुनिया और एशिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची में उदयपुर और जयपुर का शामिल होना पूरे राजस्थान के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान प्रदेश की समृद्ध विरासत, जीवंत संस्कृति, उत्कृष्ट आतिथ्य और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। गौरतलब है की 'ट्रैवल प्लस लीजर' की यह वार्षिक रैंकिंग दुनिया भर के यात्रियों के अनुभवों और उनके मतदान के आधार पर तैयार की जाती है। इसमें किसी शहर की ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक पहचान, पर्यटन आकर्षण, स्थानीय खान-पान, आतिथ्य, भ्रमण अनुभव, खरीदारी, स्वच्छता और पर्यटकों की संतुष्टि जैसे अनेक मानकों का मूल्यांकन किया जाता है। इस वर्ष दुनिया भर के दो लाख सात हजार से अधिक पाठकों ने मतदान किया और दस हजार से अधिक शहरों, होटलों, विश्राम स्थलों, जलयात्राओं, विमान सेवाओं तथा अन्य पर्यटन अनुभवों का आकलन किया। पर्यटन जगत में इस सम्मान को सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मान्यताओं में गिना जाता है।

पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि दुनिया और एशिया, दोनों की सूची में एक साथ स्थान मिलना किसी भी पर्यटन गंतव्य के लिए असाधारण उपलब्धि है। इससे उस स्थान की वैश्विक विश्वसनीयता बढ़ती है, विदेशी पर्यटकों का भरोसा मजबूत होता है और पर्यटन निवेश को नई गति मिलती है। इसका सकारात्मक असर होटल उद्योग, हस्तशिल्प, परिवहन, स्थानीय व्यापार और पर्यटन आधारित रोजगार पर भी पड़ता है। ऐसे समय में जब राजस्थान सरकार विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए लगातार नए प्रयास कर रही है, यह उपलब्धि राज्य के पर्यटन अभियान को और मजबूती देने वाली साबित होगी।

उदयपुर अपनी झीलों, राजमहलों, प्राकृतिक सौंदर्य और शाही आतिथ्य के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। वहीं विश्व धरोहर शहर जयपुर अपनी गुलाबी स्थापत्य शैली, आमेर दुर्ग, हवा महल, जंतर-मंतर, सिटी पैलेस, पारंपरिक बाजारों, हस्तशिल्प और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के कारण अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की पहली पसंदों में शामिल है। यही विशेषताएं दोनों शहरों को लगातार वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान दिला रही हैं। गौरतलब है कि राजस्थान सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में विदेशों में पर्यटन प्रचार को विशेष प्राथमिकता दी है। विदेशों में आयोजित पर्यटन प्रदर्शनियों, रोड शो, निवेशक सम्मेलनों और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से प्रदेश की विरासत, संस्कृति, वन्यजीव, धार्मिक और ग्रामीण पर्यटन की व्यापक ब्रांडिंग की गई है।

Read More झालाना में फ्लोरा के शावक ने सीखा पहला शिकार : खरगोश का किया पीछा, पर्यटकों के कैमरे में कैद हुआ रोमांचक पल

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नीट पेपरलीक घोटाले पर पीसीसी ने 25 जुलाई को प्रदेशभर में प्रदर्शन का किया ऐलान, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग नीट पेपरलीक घोटाले पर पीसीसी ने 25 जुलाई को प्रदेशभर में प्रदर्शन का किया ऐलान, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 25 जुलाई को सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को नीट और सीयूईटी परीक्षा अनियमितताओं...
पेपर लीक पर राहुल गांधी का वार, बोले- छात्रों पर पैलेटगन चलाने वालों पर हो कार्रवाई, धर्मेंद्र प्रधान को बताया 'अपराधी मंत्री'
अमेरिका ने भारत सहित 60 देशों पर लगाया टैरिफ, उत्पाद छूट का प्रावधान देकर राहत भी दी
नीट पेपर लीक: केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- छात्रों के हित सुरक्षित करने के लिए '10 कदम आगे' बढ़ रही सरकार
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा- भाजपा सच पर बुलडोजर चला रही है
आईएएस अबरीश कुमार बिना अनुमति छुट्टी पर जाने के कारण एपीओ; डॉ. रोहित गुप्ता को मिला अतिरिक्त प्रभार
ई-जीरो एफआईआर से साइबर अपराध पर बड़ा प्रहार, 18 घंटे में 7 मामले दर्ज