विद्याधर नगर स्टेडियम में राजपूत और स्वर्ण समाज की आक्रोश रैली, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

आखिर किन मांगों पर भड़का राजपूत-स्वर्ण समाज

विद्याधर नगर स्टेडियम में राजपूत और स्वर्ण समाज की आक्रोश रैली, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
स्टेडियम में राष्ट्रीय करणी सेना की आक्रोश रैली में राजपूत और स्वर्ण समाज का हुजूम उमड़ा। राजस्थान समेत देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे लोगों ने मांगों को लेकर नाराजगी जताई। समाज के प्रतिनिधियों ने सरकार को चेतावनी दी कि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

जयपुर। राष्ट्रीय करणी सेना की ओर से विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित आक्रोश रैली में रविवार को राजपूत समाज और स्वर्ण समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रैली में शामिल होने के लिए सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा, स्टेडियम में लोगों की संख्या बढ़ती गई। रैली में राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों से भी राजपूत और स्वर्ण समाज के लोग पहुंच रहे हैं। रैली में शामिल लोगों में अपनी मांगों को लेकर आक्रोश नजर आया। समाज के प्रतिनिधियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और मुखर किया जाएगा।

आयोजकों और प्रदर्शनकारियों ने मांगों को लेकर एकजुटता प्रदर्शित करते हुए सरकार से सकारात्मक पहल करने की अपील की। रैली में लगातार लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहने से स्टेडियम में भीड़ बढ़ती रही। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक वे अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

Tags: stadium

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नशे के धंधे से कमाई, अब संपत्ति पर कार्रवाई… फरार तस्कर को बड़ा झटका नशे के धंधे से कमाई, अब संपत्ति पर कार्रवाई… फरार तस्कर को बड़ा झटका
नशे की तस्करी से खड़ी की संपत्ति पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया। अजमेर के दिनेश रेबारी की करीब 15...
भाजपा की कोशिशें नाकाम? खेड़ा बोले- हर हाल में होगा दिल्ली चलो मार्च
जयपुर के 300वें स्थापना वर्ष का काउंटडाउन शुरू, दीपावली पर दिखेगी विरासत की झलक
महंगाई की मार से सुलगा फ्रांस : सड़कों पर उतरे 4 लाख लोग, एक हजार प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
विद्याधर नगर स्टेडियम में राजपूत और स्वर्ण समाज की आक्रोश रैली, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
रिजर्व पार्टी से भागे सहायक मतदान अधिकारी को किया निलंबित, बाकी पर भी कार्रवाई की तैयारी
मणिपुर में शांति कब? सीएम के इस्तीफे की मांग, अलका लांबा ने केन्द्र सरकार से मांगा जवाब