राकेश बेदी, डेलनाज ईरानी ने लव ऑनलाइन से दर्शकों को खूब हंसाया
'लव ऑनलाइन' नाटक का मंचन
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में कनुप्रिया थिएटर कंपनी द्वारा पेश 'लव ऑनलाइन - द बॉलीवुड कैफे' कॉमेडी म्यूजिकल नाटक का सफल मंचन हुआ। अक्षय यादववंशी निर्देशित इस नाटक में दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी और डेलनाज ईरानी के कॉमिक अभिनय व रेट्रो बॉलीवुड गानों ने गुलाबी नगरी के दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
जयपुर। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में शनिवार शाम कनुप्रिया थिएटर कंपनी के चर्चित बॉलीवुड कॉमेडी म्यूजिकल लव ऑनलाइन - द बॉलीवुड कैफे ने दर्शकों को हंसी, रोमांस और रेट्रो बॉलीवुड के रंगों से सराबोर कर दिया। शहर में पहली बार मंचित इस नाटक में अभिनेता राकेश बेदी और डेलनाज ईरानी ने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया।
कनुप्रिया की ओर से लिखित, आक्शय यादववंशी के निर्देशन एवं रूपांतरण तथा गुंचा कनुप्रिया की कोरियोग्राफी से सजी प्रस्तुति की कहानी दो अजनबियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो ऑनलाइन मिलते हैं और अपनी असली पहचान छिपाते हुए प्यार और हास्य से भरी दिलचस्प यात्रा पर निकल पड़ते हैं।
Tags: Love Online Play Jaipur 2026 Rajasthan International Centre Theatre Rakesh Bedi Delnaaz Irani Play Kanupriya Theatre Company Jaipur Bollywood Comedy Musical Play Aakshay Yaduvanshi Direction Jaipur Retro Bollywood Musical Drama Online Dating Comedy Play Jaipur Cultural Theatre Event Live Stage Performance Rajasthan
Related Posts
Post Comment
Latest News
26 Jul 2026 10:29:51
झारखंड के बासुकीनाथ धाम में श्रावणी मेले के दौरान शिवगंगा तालाब को स्वच्छ रखने के लिए दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज के...

Comment List