नशामुक्ति केन्द्र से भागा, होटल में ओवरडोज से मौत

एफएसएल टीम की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए

नशामुक्ति केन्द्र से भागा, होटल में ओवरडोज से मौत
चित्रकूट नगर थाना क्षेत्र में नशामुक्ति केंद्र से भागे 30 वर्षीय विजेन्द्र सिंह की होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। रविवार दोपहर पुलिस को कमरे से शव मिला। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए और नशीला इंजेक्शन बरामद। पुलिस प्रथम दृष्टया ओवरडोज को मौत का कारण मान रही।

जयपुर। चित्रकूट नगर थाना इलाके में नशामुक्ति केन्द्र से भागकर होटल पहुंचे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार दोपहर होटल के कमरे में युवक की लाश मिलने से खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए। कमरे से नशीला इंजेक्शन भी मिला है। पुलिस प्रथम दृष्टया नशे के ओवरडोज को मौत का कारण मान रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान विजेन्द्र सिंह (30) निवासी अजमेर के रूप में हुई है।

पिता की मौत के बाद वह सिरसी रोड पर मां के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि विजेन्द्र नशे का आदी था। पुलिस के अनुसार विजेन्द्र ने शनिवार शाम अक्षयधाम मंदिर के पास स्थित एक होटल में कमरा लिया था। रविवार दोपहर करीब 12 बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो होटल कर्मचारी उसे देखने पहुंचे। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो होटल प्रबंधन को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तीन माह पहले भर्ती कराया था :

परिजन उसकी नशे की लत से परेशान थे। मां ने करीब तीन माह पहले विजेन्द्र को झुंझुनूं स्थित नशामुक्ति केन्द्र में भर्ती कराया था। बताया जा रहा है कि शनिवार को वह मौका पाकर केन्द्र से भाग निकला और जयपुर पहुंच गया। इसके बाद, होटल में कमरा लेकर नशा किया।

Read More मानसिक स्वास्थ्य पर युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश : अवसाद, चिंता और आत्महत्या रोकथाम के मुद्दों को रचनात्मक तरीके से किया प्रस्तुत

Post Comment

Comment List

Latest News

'वोट चोरी' संविधान पर हमला : कांग्रेस ने की ज्ञानेश कुमार को तत्काल हटाने की मांग, वेणुगोपाल बोले- पद पर रहने का अधिकार नहीं 'वोट चोरी' संविधान पर हमला : कांग्रेस ने की ज्ञानेश कुमार को तत्काल हटाने की मांग, वेणुगोपाल बोले- पद पर रहने का अधिकार नहीं
कांग्रेस ने एसआईआर के तहत मतदाता सूची से नाम हटाने और फर्जी मतदाता जोड़ने का आरोप लगाते हुए इसे ‘वोट...
गणेश पंडाल में छाया हनुमान अंश का रोमांच, बड़ी स्क्रीन पर फिल्म देखने उमड़ी भीड़
होर्मुज जलडमरूमध्य पर पुतिन-सऊदी क्राउन प्रिंस की चर्चा, जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने पर दिया जोर
सीबीएन ने 156.650 किलो डोडा चूरा और कार जब्त की, जानें पूरा मामला
विलायती बाजार की तेजी का असर : चांदी हुई महंगी और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव
कार्तिक आर्यन को मिला 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान, मुरलीकांत पेटकर ने दी बधाई 
SIR से जुड़े सभी निर्णय पूरे तालमेल और सर्वसम्मति से लिए, चुनाव आयोग ने कहा- मतदाता सूची को ठीक करना एसआईआर का उद्देश्य