भाखड़ा, पौंग और राणा प्रताप सागर से कम मिलेगा पानी, रबी की फसल पर संकट के आसार

राजस्थान के हिस्से में कम पानी मिलने की आशंका

भाखड़ा, पौंग और राणा प्रताप सागर से कम मिलेगा पानी, रबी की फसल पर संकट के आसार
कमजोर मानसून से राजस्थान में रबी सिंचाई और पेयजल संकट की आशंका बढ़ी। भाखड़ा, पौंग और राणा प्रताप सागर बांधों का जलस्तर लगातार घटा। बीबीएमबी ने राज्यों को जल प्रबंधन को लेकर अलर्ट। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के बीच पानी का बंटवारा जलस्तर के आधार पर होगा।

जयपुर। कमजोर मानसून का असर अब राजस्थान के रबी सीजन के सिंचाई और पेयजल इंतजाम पर पड़ सकता है। भाखड़ा, पौंग और राणा प्रताप सागर बांधों के वर्तमान जलस्तर को देखते हुए इस बार राजस्थान के हिस्से में कम पानी मिलने की आशंका है। ऐसे में रबी की फसलों के लिए किसानों को पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। सरकार को सिंचाई और पेयजल की उपलब्धता को लेकर अभी से पुख्ता इंतजाम करने होंगे। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने संबंधित राज्यों को जल प्रबंधन को लेकर अलर्ट किया है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के बीच बांधों में उपलब्ध पानी का बंटवारा जलस्तर के आधार पर किया जाएगा। बीबीएमबी 21 सितंबर को बांधों की स्थिति और उपलब्ध पानी के आधार पर बंटवारे की तस्वीर साफ करेगा।

आंकड़ों के अनुसार, भाखड़ा बांध का जलस्तर पिछले 2 सितंबर को 1676.72 फीट था, जो वर्तमान में 1638.24 फीट है। इसी तरह पौंग बांध का जलस्तर 1390.63 फीट से घटकर 1368.90 फीट रह गया है। राणा प्रताप सागर बांध में भी जलस्तर 524.837 मीटर से घटकर 514.45 मीटर रह गया है। जलस्तर में इस गिरावट से राजस्थान के लिए रबी सिंचाई पानी की उपलब्धता प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आधी रात गूंजेंगे शंख-नगाड़े, मंदिरों में जन्मेंगे नंदलाल, बृजनाथजी समेत शहर के प्रमुख मंदिरों में जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी आधी रात गूंजेंगे शंख-नगाड़े, मंदिरों में जन्मेंगे नंदलाल, बृजनाथजी समेत शहर के प्रमुख मंदिरों में जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी
वल्लभकुल परंपरा के अनुसार होंगे विशेष दर्शन, गीता भवन से इस्कॉन मंदिर तक सजे मंदिरों में आधी रात मनाया जाएगा...
मेलोनी सरकार ने लगातार 1,413 दिन पूरे कर बनाया नया इतिहास, PM Modi ने दी बधाई
कोटा सुपर थर्मल पावर स्टेशन में कोयले पर पड़ी मानसून की मार, 5 महीनों में लगा 45.34 लाख रूपये डेमरेज चार्ज
एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान पर प्राथमिक रिपोर्ट जारी, नशीली दवाओं के इस्तेमाल पर लगाम की हिदायत
EOS-05 के सफल प्रक्षेपण पर मुख्यमंत्री ने वैज्ञानिकों को दी बधाई, कहा-  भारत ने एक बार फिर अपनी बढ़ती सामर्थ्य और वैज्ञानिक उत्कृष्टता का परिचय दिया
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से किसानों की तीन घंटे बैठक: एमएसपी गारंटी कानून समेत 10 मांगें रखीं, व्यापार समझौते पर भी सरकार से मांगा स्पष्ट आश्वासन
6.80 करोड़ के बॉस स्कैम में दो और गिरफ्तार : अब तक छह आरोपी पकड़े, जानें पूरा मामला