रणथम्भौर टाइगर रिजर्व : गणेश मंदिर मार्ग अस्थायी रूप से रहेगा बंद, आवश्यक मरम्मत होगा

आमजन से निर्धारित अवधि में मार्ग का उपयोग नहीं करने का अनुरोध

रणथम्भौर टाइगर रिजर्व : गणेश मंदिर मार्ग अस्थायी रूप से रहेगा बंद, आवश्यक मरम्मत होगा
टाइगर रिजर्व स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर जाने वाला मार्ग 30 अगस्त से 5 सितंबर तक बंद रहेगा। इस दौरान मार्ग की मरम्मत और रखरखाव कार्य होगा। डीसीएफ मानस सिंह ने श्रद्धालुओं से इस अवधि में मार्ग का उपयोग नहीं करने और विभागीय निर्देशों का पालन करने की अपील की। कार्य पूरा होने के बाद मार्ग पुनः खोल दिया जाएगा।

जयपुर। रणथम्भौर टाइगर रिजर्व स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर जाने वाले मार्ग को 30 अगस्त से 5 सितंबर तक अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा। इस अवधि में मार्ग पर रखरखाव एवं आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। गणेश मंदिर जाने वाले मार्ग की वर्तमान सतह पूर्व में बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाती थी, जिसके कारण श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

डीसीएफ मानस सिंह का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए मार्ग का आवश्यक रखरखाव एवं सुधार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस दौरान गणेश मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन से अनुरोध है कि निर्धारित अवधि में इस मार्ग का उपयोग करें तथा विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के पश्चात मार्ग को आमजन के आवागमन के लिए पुनः खोल दिया जाएगा। विभाग का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है।

Tags: tiger

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रिश्तेदारी : पहले सास अब बहू और पहले भाभी अब ननद बनी पार्षद रिश्तेदारी : पहले सास अब बहू और पहले भाभी अब ननद बनी पार्षद
निगम की सियासत में रिश्तों का असर।
श्रीराम गोदावरी धाम अखाड़ा : 1971 में हिंद केसरी चंदगी राम ने रखी थी नींव
सांप के जहर से ज्यादा जहरीला अंधविश्वास, झाड़ फूंक में गंवा रहे अपनों की जान
बैंक हड़ताल से पहले 27 सितंबर को खुलेंगे सभी बैंक, सरकार ने ग्राहकों की सुविधा के लिए लिया अहम फैसला, सेवाएं रहेंगी चालू
ऐतिहासिक स्मारकों पर सजेगी सेवा के रंग राष्ट्र के संग की रंगोली, आमेर महल से जंतर-मंतर तक योजनाओं से संबंधित रंगोलियों का होगा प्रदर्शन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा फैसला, जैसलमेर में एस्केप चैनल के लिए 785.87 हेक्टेयर भूमि आवंटन को मिली मंजूरी
'वोट चोरी' संविधान पर हमला : कांग्रेस ने की ज्ञानेश कुमार को तत्काल हटाने की मांग, वेणुगोपाल बोले- पद पर रहने का अधिकार नहीं