रणथंभौर का बाघ टी-2407 फिर आबादी के करीब : रामसिंहपुरा के खेत में दिखा, नाहरगढ़ होटल के पास भी आया था नजर

सतर्कता के साथ वन विभाग की टीम मौके पर तैनात

रणथंभौर का बाघ टी-2407 फिर आबादी के करीब : रामसिंहपुरा के खेत में दिखा, नाहरगढ़ होटल के पास भी आया था नजर

रणथंभौर टाइगर रिजर्व से जुड़े क्षेत्र में एक बार फिर बाघ की मूवमेंट सामने आई है। जानकारी के अनुसार लगभग 4 वर्ष का नर बाघ टी-2407 सोमवार को ग्राम रामसिंहपुरा के एक कृषि खेत में पहुंच गया।

जयपुर। रणथंभौर टाइगर रिजर्व से जुड़े क्षेत्र में एक बार फिर बाघ की मूवमेंट सामने आई है। जानकारी के अनुसार लगभग 4 वर्ष का नर बाघ टी-2407 सोमवार को ग्राम रामसिंहपुरा के एक कृषि खेत में पहुंच गया। यह वही बाघ है जो 9 मार्च को नाहरगढ होटल के पास भी नजर आया था, जिससे इलाके में हलचल मच गई थी।

डीसीएफ मानस सिंह ने बताया कि बाघ रविवार रात करीब 9 बजे वापस वन क्षेत्र में चला गया था, लेकिन अब फिर से खेतों की ओर आ गया है। स्थिति को देखते हुए वन विभाग की टीम मौके पर तैनात है और बाघ की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और बाघ के पास न जाने की अपील की है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट : जल प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा और हरित विकास पर चर्चा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट : जल प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा और हरित विकास पर चर्चा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत रासमस एबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन ने मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की।
अजय पाल शर्मा के वायरल वीडियो पर सियासत तेज : अखिलेश यादव की चेतावनी, बोले-लोकतंत्र के अपराधी बख़्शे नहीं जाएंगे, ‘महिला सम्मान’ व ‘नारी वंदन’ जैसे दावों की वास्तविकता उजागर 
अमेरिकी दूतावास ने जारी किया सीमावर्ती शहर के लिए सुरक्षा अलर्ट, हिंसक आपराधिक गतिविधियों में वृद्धि होने की रिपोर्टेंआई सामने
नीरज कुमार का बड़ा हमला : जदयू में निशांत के प्रवेश के बाद तेजस्वी राजनीतिक तौर पर शांत और ट्विटर पर अशांत, जदयू के बिखरने की अफवाह 
पश्चिम बंगाल में केंद्र के शपथ ग्रहण में शामिल होने का सपना कभी पूरा नहीं होगा : अजय राय ने कहा-हम खोखले दावे नहीं करते, राहुल गांधी के प्रति जनता का समर्थन और स्नेह 
बेंगलुरू सिटी स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बना वाटर पॉजिटिव, जल संरक्षण में नई मिसाल