दुर्लभ सर्जरी का मामला : जयपुर की 65 वर्षीय संतोष मंगल को मिली नई जिंदगी, पिट्यूटरी ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

ऑपरेशन में ओटी इंचार्ज चरण सिंह एवं ओटी टीम का सहयोग

दुर्लभ सर्जरी का मामला : जयपुर की 65 वर्षीय संतोष मंगल को मिली नई जिंदगी, पिट्यूटरी ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

65 वर्षीय संतोष मंगल के मस्तिष्क में पिट्यूटरी ट्यूमर का सफल ऑपरेशन पिंक स्टार हॉस्पिटल में किया। डॉ. राजवेन्द्र सिंह चौधरी ने एंडोस्कोपिक सर्जरी से चार घंटे में ट्यूमर हटाया। ऑपरेशन के बाद मरीज की सेहत और आंखों की रोशनी में सुधार।

जयपुर। 65 वर्षीय संतोष मंगल, निवासी जयपुर, पिछले काफी समय से लगातार तेज सिरदर्द और आंखों की रोशनी कम होने की समस्या से परेशान थी परिजनों ने जयपुर के कई बड़े अस्पतालों में इलाज कराया, लेकिन कोई खास फायदा नहीं हुआ। आंखों की रोशनी धीरे-धीरे दिनों दिन कम होते जा रही थी, महिला मरीज संतोष मंगल को जयपुर के पिंक स्टार हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां सीनियर कंसल्टेंट न्यूरोसर्जन डॉ. राजवेन्द्र सिंह चौधरी ने उनकी जांच करवायी जांचो में पता चला की उनके मस्तिष्क की पिट्यूटरी ग्रंथि में ट्यूमर पाया गया, जिसके बाद तुरंत सर्जरी की सलाह दी गई। डॉ. चौधरी ने बताया की आधुनिक तकनीक एंडोस्कोपिक ट्रांसस्फेनॉइडल सर्जरी के जरिए ऑपरेशन किया। इस विधि में नाक के रास्ते ट्यूमर तक पहुंचकर उसे सावधानीपूर्वक हटाया जाता है, यह सर्जरी करीब 4 घंटे चली इस सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल दिया। ऑपरेशन के बाद उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। सबसे राहत की बात यह है कि उनकी आंखों की रोशनी में भी सुधार देखा जा रहा है। परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल की टीम का आभार जताते हुए कहा कि जहां हर जगह निराशा मिली, वहीं यहां उन्हें उम्मीद और नया जीवन मिला।

हॉस्पिटल अधीक्षक एवं कंसलटेंट न्यूरो सर्जन डॉ अश्वनी शर्मा का कहना है कि अगर समय रहते सही जांच और इलाज हो जाए, तो पिट्यूटरी ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी का भी सफल उपचार संभव है। इस ऑपरेशन में ओटी इंचार्ज चरण सिंह एवं ओटी टीम का सहयोग रहा

Post Comment

Comment List

Latest News

जल्द जारी होगी IPS तबादला सूची, अहम पदों पर नए चेहरों की तैयारी जल्द जारी होगी IPS तबादला सूची, अहम पदों पर नए चेहरों की तैयारी
प्रदेश में जल्द ही आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी होने की संभावना है। उच्च स्तर पर नामों को लेकर...
कलेक्टर संदेश नायक का जेके लोन अस्पताल निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
युवा कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू, नए सदस्य जोड़ने का मांगा प्लान
टालमटोल के बाद जातिगत जनगणना कराने पर सहमत भाजपा सरकार : जातिगत जनगणना की रूपरेखा अब तक अस्पष्ट, जयराम ने सरकार के रख में आए बदलाव को बताया 'नाटकीय यू-टर्न'
राज्य की स्थानीय निकायों के लिए बड़ी चुनौती बन रहा स्वच्छता सर्वेक्षण, मापदंडों के अनुसार कचरा संग्रहण और प्रोसेसिंग को सख्ती से लागू करने की ज़रूरत
मकान से नशे की खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार
सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को बीस साल की कैद, एक लाख दस हजार रुपए का जुर्माना